{"_id":"6a67ae696d128f65c00df9e8","slug":"banking-services-remained-disrupted-for-hours-due-to-a-server-outage-amethi-news-c-96-1-ame1024-171828-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सर्वर ठप होने से घंटों ठप रही बैंकिंग व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सर्वर ठप होने से घंटों ठप रही बैंकिंग व्यवस्था
Tue, 28 Jul 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की मिश्रौली शाखा में सोमवार को सर्वर खराब होने से बैंकिंग व्यवस्था कई घंटे तक प्रभावित रही। इस कारण नकदी निकासी, केवाईसी और अन्य कार्य नहीं होने से ग्राहकों को काफी परेशानी उठाना पड़ी। सुबह से बैंक पहुंचे उपभोक्ता दोपहर तक सर्वर चालू होने का इंतजार करते रहे।
उपभोक्ता उमाशिव सुबह करीब 10 बजे रुपये निकालने बैंक पहुंचे, लेकिन दोपहर 12 बजे तक सर्वर चालू नहीं हो सका। वहीं, रेनू मिश्रा केवाईसी कराने आई थीं। करीब दो घंटे इंतजार के बाद भी उनका काम नहीं हो पाया। बैंक में मौजूद अन्य ग्राहकों को भी लेनदेन और खाते से जुड़े कार्यों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इससे बैंक परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही। शाखा प्रबंधक राहुल ने बताया कि लगातार बारिश के कारण शुक्रवार से सर्वर में तकनीकी समस्या बनी हुई है। इसकी सूचना तकनीकी टीम को दे दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही तकनीकी खराबी दूर होने के बाद बैंकिंग सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।