{"_id":"66fb30e7f1046f8c87066227","slug":"bad-roads-waiting-for-repair-amethi-news-c-96-1-ame1002-126646-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बदहाल सड़कें देख रहीं मरम्मत की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बदहाल सड़कें देख रहीं मरम्मत की राह
Tue, 01 Oct 2024 04:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
कोटवारमऊ गांव से पूरे जमादार को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर हुआ जलभराव व कीचड़।
फुरसतगंज (अमेठी)। शहर से लेकर विकासखंड मुख्यालयों की सड़कें पूरी तरह से बदहाल हो चुकी हैं। समय से मरम्मत न होने के कारण यह चलने लायक भी नहीं बची हैं। कहीं गहरे गड्ढे हो गए हैं, तो कहीं पर बजड़ी उखड़ गई है। गड्ढों में पानी भरा होने से आवागमन दुश्वार हो गया है। इन सड़कों पर लोग एक घंटे का सफर दो घंटे में तय कर रहे हैं। कई बार राहगीरों ने इनकी मरम्मत की आवाज उठाई, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।
गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं
बहादुरपुर ब्लाॅक क्षेत्र के विजयपुर गांव के लोगों को सड़क के कायाकल्प का इंतजार है। गांव से गुजरने वाली पक्की सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। इनमें बरसात का पानी भर जाने पर गहराई का अंदाजा नहीं होने से लोग गिरकर जख्मी हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार चुनाव के समय सड़क की मरम्मत हुई थी, लेकिन घटिया कार्य होने से फिर से गड्ढों में तब्दील हो गई है। गिट्टियां उखड़कर सड़क किनारे बिखरी पड़ी हैं।
संपर्क मार्ग जर्जर
क्षेत्र के महमदपुर को कोटवार मऊ मार्ग से जोड़ने वाली सड़क इन दिनों पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। अनगिनत गड्ढे हो गए हैं। सड़क से रोजाना स्कूल के बच्चे व ग्रामीण आते-जाते हैं। मार्ग की बदहाली से उन्हें समस्या से दोचार होना पड़ता है। दुर्घटना की हमेशा आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
आवागमन में बच्चों को हो रहीं परेशानी
क्षेत्र के कोटवारमऊ गांव से गुलाबशाह गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। मार्ग के गड्ढों में आए दिन बच्चे गिरकर घायल हो जा रहे हैं। मार्ग किनारे दो प्राथमिक विद्यालय कोटवारमऊ व एक निजी स्कूल होने के बाद भी जिम्मेदार मार्ग इसकी मरम्मत नहीं करा रहे हैं।
लोगों को चोटिल कर रहे गड्ढे
क्षेत्र के कोटवारमऊ गांव से पूरे जमादार को जोड़ने वाले संपर्क पर जगह-जगह गड्ढों में पानी भरा है। प्राथमिक विद्यालय पूरे जमादार में पढ़ने वाले बच्चे व अंजान लोग इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे है। जिले के बॉर्डर पर स्थित इस गांव के लोगों का जनपद मुख्यालय तक पहुंचने का सिर्फ इसी मार्ग का सहारा है।
तीन साल से नहीं हुई मरम्मत
क्षेत्र के खेसुवा से पूरे कोटवारमऊ को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का निर्माण करीब तीन साल पहले हुआ था। निर्माण के बाद से मार्ग की मरम्मत नहीं हुई है। मार्ग पर जगह-जगह गिट्टियां सड़कों पर बिखरी पड़ी हैं। बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए चुनौती बन रहे हैं।