फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ayurveda will reach every house in Amethi: Smriti

अमेठी के हर घर में पहुंचेगा आयुर्वेद : स्मृति ईरानी

Mon, 02 Nov 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Ayurveda will reach every house in Amethi: Smriti
अमेठी। सोमवार को केंद्रीय मंत्री/स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी ने जिले की 13 ब्लाकों में वर्चुअल माध्यम से आयुष संजीवनी केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने केंद्र संचालकों को संबोधित करते हुए कहा हमारा उद्देश्य है कि हर घर में आयुर्वेद पहुंचे।
विज्ञापन

इसमें आयुष संजीवनी केंद्र की बहुत बड़ी भूमिका होगी। इसके माध्यम से जहां कुपोषण से निजात मिलेगी वहीं हमारे खान पान में आयुर्वेद के महत्व बताए जाएंगे। सभी केंद्रों पर मौजूद वीएलई से बात करते हुए इसका लाभ आमजनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आईटी मंत्रालय द्वारा संचालित सीएससी के माध्यम से आयुष संजीवनी केंद्र का जिले के 13 विकास खंडों में सोमवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। नगर स्थित चाणक्यपुरी में निशा मिश्रा, शाहगढ़ में संगीता, मुसाफिरखाना में प्रियंका आदि से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी वीएलई सोसायटी के सचिव सतीश मिश्र ने बताया कि इन केंद्रों पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देश के नामी-गिरामी चिकित्सकों से मरीजों का उपचार किया जाएगा। इलाज के लिए मरीजों को इन केंद्रों पर पहुंचकर एक रुपये शुल्क देकर अपना पंजीकरण कराना पड़ेगा।

उसके बाद उन्हें समय दिया जाएगा। नियत समय पर मरीज से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुदूर क्षेत्र में बैठे चिकित्सक उनका उपचार करेंगे। उद्घाटन के बाद स्मृति ने केंद्रों पर मौजूद वीएलई से बात करते हुए उन्हें क्षेत्र में इसका प्रचार प्रसार करते हुए आयुर्वेद पद्धति का लाभ अमेठी के हर घर तक पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed