फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   awareness campaign will run for cotrolling communicable diseases

संचारी रोग नियंत्रण व जागरूकता को चलेगा अभियान

Sat, 17 Jul 2021 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
awareness campaign will run for cotrolling communicable  diseases
गौरीगंज (अमेठी)। संचारी रोग नियंत्रण व जागरूकता के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग विविध आयोजन करेगा। शासन का निर्देश मिलने के बाद प्रतिदिन कार्यक्रम का रोस्टर निर्धारित करते हुए डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

पत्र में ऑनलाइन क्लास के साथ संक्रमित बीमारियों से बचाव के प्रति बच्चों को जागरूक करते हुए ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित करने को कहा है।
संक्रमित बीमारियों की रोकथाम व टीकाकरण के लिए शासन के निर्देश पर एक जुलाई से 31 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम संचालित कर रहा है। संचारी रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग भी सहयोग करेगा।
विज्ञापन

शासन का निर्देश मिलने के बाद कोरोना संक्रमण बचाव के लिए बंद स्कूलों के बच्चों के बीच ऑनलाइन स्लोगन, पोस्टर/चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराने के साथ बच्चों को शपथ दिलाई जाएगी। कवायद सफल हो सके इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रतिदिन विविध आयोजन का रोस्टर तैयार करते हुए सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में प्रतिदिन ऑनलाइन क्लास शुरू करने से पहले बच्चों को एईएस/जेई रोग नियंत्रण/बचाव के लिए शपथ दिलाने तथा निर्धारित तिथि पर ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित कर प्रतिदिन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को प्रतिदिन ऑनलाइन बच्चों को शपथ व बचाव के प्रति जागरूक नहीं करने तथा निर्धारित तिथि पर प्रतियोगिता आयोजित नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने बताया कि ऑनलाइन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed