फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Aunt and niece died due to snakebite

Amethi News: सर्पदंश से चाची-भतीजी की मौत

Mon, 25 Aug 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 25 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Aunt and niece died due to snakebite
तिलोई। रात में सोते समय चाची और भतीजी को दो सांपों ने डस लिया। इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मौके पर ही दोनों सांपों को मार डाला। घटना ने पूरे गांव को हैरान कर दिया। परिजन सदमे में हैं व राजस्व टीम प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता देने में जुटी है
विज्ञापन



जायस क्षेत्र के मीरमऊ गांव के प्रधान जहीर ने बताया कि शकीला (38) और उसकी भतीजी साइमा (15) शनिवार रात भोजन के बाद कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान नाग और नागिन का जोड़ा कमरे में जा पहुंचा। दोनों ने महिला और किशोरी को डस लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों सांपों को मार डाला।
विज्ञापन



पीड़ितों को प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें जगदीशपुर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में दोनों की मौत हो गई। मृतकों का शव रविवार सुबह गांव लाया गया। एसओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हैं। चूंकि पति व पिता सऊदी अरब में हैं तो वे वहां से आने के बाद पोस्टमार्टम कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजस्व टीम ने भी मौके पर जाकर जानकारी एकत्र की और रिपोर्ट तैयार की है। एसडीएम अमित कुमार ने कहा कि सर्पदंश आपदा की श्रेणी में आता है। परिवार को नियमानुसार अनुग्रह राशि दी जाएगी। रिपोर्ट मिलते ही आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल : शकीला का बेटा आवेश और बेटी आयशा शनिवार को मौसी के साथ ननिहाल ढोढनपुर गांव गए थे। मां की मौत की सूचना मिलने पर दोनों घर पहुंचे और रो-रकर बुरा हाल है। साइमा की मां बदरुलनिशा बेसुध पड़ी हैं।




छोटा भाई रहमान बिलख-बिलख कर रो रहा है। शकीला के पति व साइमा के पिता सऊदी अरब और कतर में रहते हैं और सूचना मिलने के बाद घर के लिए रवाना हो चुके हैं। साइमा का बड़ा भाई इमरान भी गुजरात से बहन की मौत की जानकारी पर रवाना हो गया। सोमवार तक परिजन दोनों के घर पहुंचने की संभावना है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed