फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Attempt to break into bank locker

Amethi News: बैंक में सेंध लगा लॉकर तोड़ने का प्रयास

Wed, 21 Aug 2024 04:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 21 Aug 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Attempt to break into bank locker
अमेठी सिटी। भेटुआ ब्लॉक मुख्यालय स्थित ग्रामीण बड़ौदा यूपी बैंक के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने चोरी का प्रयास किया। बैंक लॉकर तोड़ पाने में असफल चोर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर उठा ले गए। शाखा प्रबंधक की तहरीर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


भेटुआ ब्लॉक मुख्यालय नौगिरवा स्थित ग्रामीण बड़ौदा यूपी बैंक में चोरी के प्रयास की दूसरी घटना है। पिछले वर्ष भी चोरों ने कुछ इसी तरह प्रयास किया था। रविवार रात चोर बैंक के पीछे स्थित यशोदा देवी बालिका इंटर कॉलेज परिसर में स्थित दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए। चोरों ने बैंक कैशियर केबिन के बगल में ही सेंध लगाई।
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने आलमारी तोड़ कर सामान अस्त व्यस्त कर दिया। बैंक के लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार की सुबह विद्यालय के कर्मी पहुंचे तो दीवार में सेंध देखकर दंग रहे गए। सूचना विद्यालय प्रशासन को दी। विद्यालय के शिक्षक ईश्वर लाल की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शाखा प्रबंधक और बैंक कर्मियों को पुलिस ने सूचना देकर बैंक ताला खोलवाया। चोर बैंक लॉकर व कैश बाक्स तोड़ने का प्रयास किए लेकिन कामयाब नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त कर कर डीवीआर लेकर चले गए। शाखा प्रबंधक सिद्धार्थ ने बताया कि बैंक लॉकर में रखा पैंसा व अन्य सभी सामान सुरक्षित है। सिर्फ डीवीआर गायब है। बताया कि मामले की तहरीर थाने में दी गई है। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed