फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Attack on BJP rath

सेमरौता जा रहे भाजपा के प्रचार रथ को किया क्षतिग्रस्त

Thu, 17 Feb 2022 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Attack on BJP rath
20 : इन्हौना : मार्ग जाम कर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता -संवाद - फोटो : AMETHI
इन्हौना (अमेठी)। विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए जा रहे भाजपा के प्रचार रथ को रोक कर कुछ लोगों ने चालक के साथ मारपीट की और रथ को क्षतिग्रस्त कर दिया। वाहन चालक की सूचना पर बृहस्पतिवार मौके पर पहुंचे कार्यकर्ता प्रदर्शन पर उतर आए। इस बीच करीब एक घंटे तक सेमरौता-कठौरा मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। पुलिस द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए तब जाकर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम भाजपा का प्रचार रथ तिलोई विधानसभा क्षेत्र के पूरे मोहनी मजरे बसंतपुर (सेमरौता) गांव जा रहा था। गांव के बाहर मौजूद कुछ अराजक तत्वों ने प्रचार रथ को रोक लिया। इन लोगों ने चालक के साथ हाथापाई करते हुए रथ को भी क्षति पहुंचाने की कोशिश की। चालक द्वारा चुनाव कार्यालय पर अपने साथ हुई मारपीट की सूचना देने के बाद भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन

सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता व विधायक समर्थक बृहस्पतिवार सुबह मौके पर पहुंच कर नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सुबह सात बजे ही भाजपा समर्थकों का इस तरह जमावड़ा लगा कि एक घंटे से ज्यादा समय तक सेमरौता-कठौरा मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थकों के घटना स्थल पर जमावड़े की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक व भाजपा प्रत्याशी मयंकेश्वर शरण सिंह ने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि हमे जोश में होश नहीं खोना है। विश्वास दिलाया कि ऐसे अराजक तत्वों से निपटने में भी हम पीछे नहीं रहेंगे। इसके बाद विधायक कार्यकर्ताओं के साथ उक्त गांव में घर-घर जाकर जन संपर्क किया। इस दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से तिलोई ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, ब्लॉक प्रमुख सिंहपुर अंकित पासी आदि मौजूद रहे।

भारी संख्या में मौजूद रहा पुलिस बल
कार्यकर्ताओं की नाराजगी तथा प्रदर्शन की सूचना पर एसओ शिवरतनगंज विवेक सिंह, चौकी प्रभारी इन्हौना तनुज पाल पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। प्रत्याशी के पहुंचने के बाद नाराज कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर वापस करने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed