फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   arresting

चार वाहन चोर गिरफ्तार, नौ बाइक बरामद

Tue, 20 Jul 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
arresting
अमेठी। एसओजी व संग्रामपुर थाने के पुलिस कर्मियों ने वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से नौ बाइक बरामद की गईं।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने संग्रामपुर क्षेत्र के चंदिकन मार्ग पर पतऊ का पुरवा के पास सोमवार की रात चार बाइक सवार चार लोगों को रोका। छानबीन में उन लोगों के पास बाइक के कागजात नहीं मिले। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में चोरों ने बताया कि चारों बाइक चोरी की हैं। इसके साथ चारों की निशानदेही पर गांव के बाहर एक अधबने मकान से पुलिस ने पांच और बाइक बरामद की। बदमाशों की पहचान प्रतापगढ़ के थाना सांगीपुर के गांव हर्षपुर मजरे कुटवा निवासी राजेंद्र यादव, राकेश सरोज व इसी क्षेत्र के गांव चरिया निवासी तीर्थ वर्मा और थाना जेठवारा के गांव सराय अनादेव निवासी सनी यादव के रूप में हुई। एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि राजेंद्र यादव गिरोह का सरगना है। गिरोह के सदस्य क्षेत्र में शादी जैसे आयोजन के दौरान बाइकों की चोरी करते थे। कुछ बाइकों की नंबर प्लेट बदलकर उसका उपयोग करते थे तो कुछ का चेचिस नंबर मिटा देते थे। बरामद बाइकों में से छह पर नंबर प्लेट नहीं है। तीन प्रतापगढ़ जिले में पंजीकृत बताई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed