फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   arogya shivir will be organised in all PHCs today

आज सभी पीएचसी पर लगेगा आरोग्य स्वास्थ्य मेला

Sat, 09 Jan 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
arogya shivir will be organised in all PHCs today
गौरीगंज (अमेठी)। नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से कोरोना काल में बंद प्रत्येक रविवार को अस्पतालों पर लगने वाला स्वास्थ्य मेला रविवार को सभी 30 पीएचसी पर आयोजित होगा। स्वास्थ्य मेले का आयोजन मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के तहत होगा। मेले में चिकित्सीय परामर्श, दवा, जांच व टीकाकरण के साथ राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

रोगों की रोकथाम के लिए रोग को प्रारंभिक स्तर पर चिह्नित कर बेहतर इलाज का प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए पिछले दिनों प्रदेश सरकार अस्पतालों में आरोग्य मेला आयोजित करा रही थी। कोरोना काल में मेले का आयोजन बंद कर दिया गया था। शासन का निर्देश मिलने के बाद रविवार (आज) से जिले के सभी 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन

मेले में गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को चिह्नित करने के साथ ही उनकी स्क्रीनिंग एवं यथोचित स्तर पर संदर्भन एवं फॉलो-अप के साथ ही अन्य मरीजों को चिकित्सीय परामर्श, टीकाकरण, जांच व दवा का समुचित प्रबंध किया जाएगा। इसके साथ ही गर्भवती को प्रसव कालीन सावधानी तथा तंबाकू का सेवन नहीं करने के लिए जागरूक किया जाएगा। सीएमओ ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य जन आरोग्य मेले के आयोजन में शिथिलता बरतने की दशा में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेंगी यह सुविधाएं
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि मेले में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर के मरीजों की स्क्रीनिंग की व्यवस्था रहेगी। मेले में लोगों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, गोल्डन कार्ड तथा संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।

मेले में गर्भावस्था एवं प्रसव कालीन परामर्श व सेवाएं, संस्थागत प्रसव संबंधी जानकारी, जन्म पंजीकरण, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श, पूर्ण टीकाकरण, परिवार नियोजन, डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम एवं बचाव की सुविधा, तंबाकू सेवन रोकने के लिए जागरुकता, आधार भूत जांच सुविधा तथा पोषण मिशन कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार तथा कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उनके उपचार का समुचित प्रबंध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed