फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Approval given to purchase land for industrial corridor

Amethi News: औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन खरीद को मिली मंजूरी

Fri, 09 Feb 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 09 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Approval given to purchase land for industrial corridor
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से औद्योगिक गलियारा निर्माण के लिए जमीन खरीद के लिए दर अनुमोदन मिला है। जिसमें करीब डेढ़ अरब रुपये खर्च होने की बात कही जा रही है। इसके बनने से जिले के विकास को गति मिलेगी। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरीडोर का निर्माण किया जाना है। जानकारी देते हुए बृहस्पतिवार को यूपीईडा के एसीओ एसपी शाही ने बताया कि डीएम व कमिश्नर की ओर से औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन खरीद के दर का अनुमोदन मांगा गया था, जिस पर करीब पांच दिन पहले अनुमोदन दे दिया गया है। बताया कि अभी तक डेढ़ अरब रुपये जारी नहीं किए गए हैं। जमीन खरीद के लिए जिले में करीब 25 करोड़ रुपये पहले से ही जारी किए जा चुके हैं। पहले से जारी धनराशि खर्च करने के बाद ही अगली किस्त जारी की जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा के जिला प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संसदीय क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए औद्योगिक विकास के गलियारे की मंजूरी मिली है। पहले चरण में किसानों से भूमि क्रय के लिए एक अरब 56 करोड़ से अधिक की धनराशि शासन की ओर से मंजूर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed