फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Application started for cm incentive rewards

सीएम प्रोत्साहन पुरस्कार का ऑनलाइन आवेदन शुरू

Sun, 11 Jul 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Application started for cm incentive rewards
गौरीगंज (अमेठी)। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत ग्राम में बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों से हमारी पंचायत पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। ग्राम प्रधानों को निर्धारित छह बिंदुओं पर जारी 100 अंक की प्रश्रावली के अनुसार स्वयं मूल्यांकन कर ऑनलाइन करना होगा। अधिकतम अंक वाली पांच ग्राम पंचायतों को योजना में प्रदेश स्तर से शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद सीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया था। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना संचालित कर अच्छा कार्य करने वाली पंचायतों को प्रति वर्ष पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन

वर्ष 2020-21 में ऐसी पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए शासन ने एक जुलाई से ऑनलाइन आवेदन मांगा है। डीपीएम सूरज प्रताप सिंह ने बताया कि शासन की ओर से कोविड-19 प्रबंधन, स्वच्छता प्रबंधन, पर्यावरण सुरक्षा, बेहतर स्वशासन, सामाजिक सौहार्द एवं सहभागिता तथा नियोजित विकास/ग्राम पंचायत योजना में 100 अंक की प्रश्नावली जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इच्छु़क ग्राम प्रधानों को हमारी पंचायत पोर्टल पर प्रश्नावली का स्व मूल्यांकन कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिला स्तरीय समिति की ओर से स्थलीय मूल्यांकन करने के बाद अधिक अंक पाने वाली सात पंचायतों का अनुमोदन किया जाएगा।
प्रदेश स्तर से अधिक अंक पाने वाली पांच पंचायतों का योजना में चयन किया जाएगा। डीपीआरओ प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि सभी एडीओ पंचायतों को अच्छा कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों से आवेदन कराने का निर्देश दे दिया गया है।
पिछले वर्ष इन पंचायतों का हुआ था चयन
डीपीएम ने बताया कि पिछले वर्ष मुसाफिरखाना ब्लॉक की ग्राम पंचायत कस्थुनी पूरब, भादर की भागीपुर, सिंहपुर की नौखेड़ा व जैदपुर तथा जामो की राजामऊ ग्राम पंचायत का चयन प्रदेश स्तर से किया गया था।

चयन के बाद पुरस्कार के रूप में कस्थुनी पूरब को 12 लाख, भागीपुर को दस लाख, नौखेड़ा को आठ लाख, जैदपुर को सात लाख तथा राजामऊ को चार लाख रुपये दिए गए थे। इस बार भी चयनित होने वाली पंचायतों को उनके परफॉर्मेंस के आधार पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed