फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Applause echoed in schools as soon as Chandrayaan-3 landed

Amethi News: चंद्रयान-3 की लैंडिंग होते ही स्कूलों में गूंजीं तालियां

Wed, 23 Aug 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 23 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Applause echoed in schools as soon as Chandrayaan-3 landed
चंद्रयान मिशन को देखते बच्चे
अमेठी। शाम करीब छह बजे का वक्त, प्राथमिक विद्यालय दुवरियां प्रथम में बच्चों में उत्साह का माहौल रहा। शिक्षक मनीष पांडेय के संयोजन में बच्चों ने प्रतीकात्मक चंद्रयान भी बनाया था। हर किसी की नजरें सामने लगी टीवी पर टिकी हुई थी।
विज्ञापन


जैसे ही चंद्रयान 3 चांद की सतह पर उतरा पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। खुशी से चहकीं हिमांशी का कहना था कि अब हम चांद पर भी पहुंच गए हैं। शिवांशी ने कहा कि हमें वैज्ञानिकों पर नाज है। सपने को साकार कर दिखाया। संध्या व अंशिका की जुबां से सिर्फ एक ही अल्फाज निकला, जय हिंद-जय भारत।
विज्ञापन

बुधवार को जिले के 1700 स्कूलों में चंद्रयान 3 की लैंडिंग का प्रसारण बच्चों को दिखाया गया।
गौरीगंज स्थित बीआरसी पर चंद्रयान लैंडिंग कार्यक्रम को देखने के लिए जिला समन्वयक अभिनव पांडेय के अतिरिक्त शिक्षक व बच्चे मौजूद थे। राजाफत्तेपुर ताज पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम देखने के बाद छात्रों ने कहा कि हमें भारतवासी होने पर गर्व है। राजाफत्तेपुर डॉ. प्रताप नारायण मिश्र इंटर कॉलेज, बाजारशुकुल के प्राथमिक स्कूल पठखौली में विशेष प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय व माध्यमिक स्तर के 1700 स्कूलों में चंद्रयान 3 की लैंडिंग के कार्यक्रम का प्रसारण कराया गया। इसमें करीब 1.30 लाख बच्चों ने हिस्सा लिया। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि इसके लिए अधिकारियों की टीम लगाई गई थी। बच्चों में उत्साह दिखा।

दिन भर चला पूजन
चंद्रयान की लैंडिंग को लेकर बुधवार को दिन भर पूजन अर्चन चला। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने चंद्रयान की सफलता के लिए फैक्टरी स्थित शिव मंदिर पर पूजन अर्चन कर भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया। युग तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के माध्यम से गायत्री परिवार के सभी संस्थानों पर सामूहिक जप एवं यज्ञ का कार्यक्रम हुआ।
गायत्री शक्तिपीठ परिसर में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने चंद्रयान की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग को लेकर सामूहिक गायत्री मंत्र जप के साथ प्रार्थना की। परिव्राजक इंद्रदेव शर्मा ने विधिवत मंत्रोचार के साथ चन्द्रयान की सफलता के लिए यज्ञ कर्म कराया। मौजूद डॉ त्रिवेणी सिंह, अवधेश बहादुर सिंह, सुभाष चंद्र द्विवेदी, लाल अशोक सिंह, मगन लाल कौशल, महेश बरनवाल, सुनीता सिंह, कविता, सविता सहित गायत्री विद्यापीठ के सैकड़ों विद्यार्थियों ने यज्ञ में हिस्सा लिया।




बढ़ाया अमेठी का मान
अमेठी की बेटी इसरो वैज्ञानिक श्वेता बरनवाल के इस अभियान से जुड़ने से हर कोई गर्व महसूस कर रहा है। वैज्ञानिक के परिजनों का कहना है कि यह भारत की सफलता है। यह एक ऐसा पल है, जो यादगार बन गया। पिता सत्यनरायण बरनवाल का कहना है कि लांचिंग के समय वह वहां पर मौजूद थे। उनकी बेटी भी चंद्रयान 3 की टीम का हिस्सा थी। आज जाकर यह मिशन पूरा हुआ। यह देश के लिए गौरव का पल है। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने चंद्रयान की सफल लैंडिंग में गौरीगंज में मिठाइयां बांटीं। कहा कि देश ने आज एक बार फिर दुनिया को अपनी ताकत का एहसास कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed