{"_id":"60f4539a8ebc3e79b36d556e","slug":"any-religious-program-will-not-be-organised-amethi-news-lko587528587","type":"story","status":"publish","title_hn":"न कांवड़ यात्रा, न समूह में अदा होगी नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न कांवड़ यात्रा, न समूह में अदा होगी नमाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। आगामी माह में पड़ने वाले त्यौहारों को सकुशल आयोजित करने की कोशिश जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। कोरोना संक्रमण से बचाव व गृह मंत्रालय के निर्देशों का पालन कराने के लिए डीएम ने कलेक्ट्रेट में धर्मगुरुओं के साथ बैठक की।
बैठक में डीएम ने सावन माह में शिव मंदिरों में जलाभिषेक, कांवड़ यात्रा नहीं निकालने, समूह में नमाज नहीं अदा करने के साथ सोशल डिस्टेसिंग व मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का निर्देश दिया।
सावन माह में शिव मंदिरों में होने वाले जलाभिषेक व बकरीद के जुमे की नमाज को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। सौहार्दपूर्ण वातावरण में धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकें तथा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन हो सके इसके लिए डीएम अरुण कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में धर्मगुरुओं व संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
बैठक में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, गृह मंत्रालय के निर्देश पर अनलॉक फेज दो के निर्देशों का पालन करने की अपील की। डीएम ने धार्मिक स्थलों के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर की व्यवस्था करते हुए एक साथ पांच से अधिक लोगों को प्रवेश नहीं देने को कहा।
डीएम ने धार्मिक स्थलों पर सामूहिक कार्यक्रम आयोजित होने तथा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर एसपी दिनेश सिंह, सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, एडीएम सुशील प्रताप सिंह व एएसपी विनोद कुमार पांडेय समेत सभी एसडीएम व सीओ तथा धर्मगुरु व संभ्रांत लोग मौजूद रहे।