फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Answer summoned from all BDO's of district

जिले के सभी बीडीओ से जवाब-तलब

Fri, 02 Jul 2021 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Answer summoned from all BDO's of district
गौरीगंज (अमेठी)। महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में लापरवाही बरतने पर सीडीओ ने सभी बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी की है। सभी को सात दिन में समुचित जवाब देने के साथ कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने मनरेगा योजना की आनलाइन समीक्षा के दौरान लक्ष्य के अनुसार मानव दिवस सृजित नहीं होने, मजूदरों का भुगतान लंबित होने समेत कई कमियां प्रकाश में आईं।
विज्ञापन

मनरेगा योजना में निर्देशों के बावजूद सुधार नहीं होने पर नाराज सीडीओ ने परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास आशुतोष दुबे को पत्र भेजकर सभी बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई के साथ मनरेगा योजना में प्रस्तावित कार्यों को समय में पूरा करवाने के साथ व लक्षित मानव दिवस पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ का पत्र मिलने के बाद परियोजना निदेशक ने सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र भेजकर ग्राम पंचायतों की खुली बैठक में मनरेगा योजना के तहत प्रस्तावित तालाब खोदाई, संपर्क मार्ग निर्माण के साथ अन्य कार्यों में तेजी लाते हुए समय से पूरा करवाने, लक्षित मानव दिवस सृजित करने तथा समुचित जवाब देने का निर्देश दिया है।

परियोजना निदेशक ने मनरेगा योजना में प्रस्तावित कार्य डेडलाइन में पूरा नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने की दशा में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed