{"_id":"65de3f14b5b8b87e3801e1b5","slug":"another-youth-injured-in-the-accident-died-amethi-news-c-96-1-ame1002-114355-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दुर्घटना में घायल एक और युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दुर्घटना में घायल एक और युवक ने दम तोड़ा
Wed, 28 Feb 2024 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 28 Feb 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। टांडा-बांदा हाईवे पर जायस थाने के सबरी-बदरी गुंबद के पास सोमवार की देरशाम एसयूवी की टक्कर हुए हादसे में एक और युवक की मौत हो गई। एक अन्य युवक का इलाज चल रहा है। इस हादसे में मृतकाें की संख्या दो हो गई है।
गौरीगंज थाने के लालपुर गांव निवासी रोहित कुमार (21) जायस थाने के बाराखां गांव में ननिहाल में रहता था। सोमवार की देरशाम रोहित बाइक से भीरा गांव निवासी सचिन (22) व रवींद्र कुमार उर्फ राजू (24) के साथ कस्बे में निकला था। जायस थाने से गुजरने वाले टांडा-बांदा हाईवे पर सबरी-बदरी गुंबद के पास एसयूवी गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रोहित की मौत हो गई थी, जबकि सचिन व रवींद्र कुमार की हालात गंभीर देख रायबरेली जिला अस्पताल रेफर किया गया। रायबरेली जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सचिन की भी मौत हो गई।
मंगलवार की सुबह सचिन की मौत की सूचना भीरा गांव पहुंची तो परिजनों की करुणवेदना से हर किसी की आंख नम हो गई। भीरा गांव में रोहित के मामा बिंद्रा व समरजीत समेत अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल है। सचिन के परिजन रायबरेली से शव आने का इंतजार कर रहे थे। देरशाम तक सचिन का शव गांव पहुंचे की संभावना है। एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। एसयूवी वाहन चालक की तलाश हो रही है।