फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Another elderly person killed in Corona in Amethi

अमेठी में कोरोना संक्रमित एक और बुजुर्ग की मौत

Tue, 29 Sep 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Another elderly person killed in Corona in Amethi
अमेठी। कोरोना संक्रमण से पीड़ित एक और बुजुर्ग की सोमवार देर शाम इलाज के दौरान लखनऊ केे केजीएमयू में मौत हो गई। उधर, जिला प्रशासन को पहले से लिए गए 1,458 सैंपलों की संकलित रिपोर्ट देर रात मिली। रिपोर्ट में 1,432 निगेटिव निकले तो 26 पॉजिटिव पाए गए। सोमवार को 15 मरीज स्वस्थ भी हुए। एक और मौत के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 19 तो एक्टिव मरीजों की संख्या 299 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से पीड़ित मुसाफिरखाना ब्लॉक के पूरे चौहान मजरे भनौली निवासी रामनरेश (69) की इलाज के दौरान सोमवार देर शाम केजीएमयू लखनऊ में मौत हो गई। रामनरेश का सीएचसी जगदीशपुर में 23 सितंबर को एंटीजन टेस्ट हुआ था।
विज्ञापन

टेस्ट में उन्हें कोरोना पॉजिटिव बताया गया था। उन्हें पहले जिला अस्पताल के एल-2 हास्पिटल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें केजीएमयू रेफर किया गया था। उधर, सोमवार रात आई अलग-अलग स्थानों से संग्रहीत 1,458 लोगों की जांच रिपोर्ट में जगदीशपुर ब्लॉक के आठ, अमेठी के चार, भादर, गौरीगंज, जामो व मुसाफिरखाना ब्लॉक के दो-दो तथा शाहगढ़, संग्रामपुर, तिलोई, सिंहपुर बहादुरपुर व बाजार शुकुल के एक-एक स्थानीय नागरिक पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मिले मरीजों की मांग व सुविधा के अनुसार उनके उपचार का प्रबंध अस्पताल/होम आइसोलेशन में कराते हुए पहले से गठित टीमों को बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 2,299 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 1,981 ठीक हो चुके हैं तो 19 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 299 मरीज कोविड अस्पताल या होम आइसोलेट में हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed