{"_id":"646cfc4a3f6b932d56029d86","slug":"ankur-tripathi-increased-the-value-by-bringing-513th-rank-in-upsc-amethi-news-c-13-1-252044-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अंकुर त्रिपाठी ने यूपीएससी में 513 वीं रैंक लाकर बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अंकुर त्रिपाठी ने यूपीएससी में 513 वीं रैंक लाकर बढ़ाया मान
Tue, 23 May 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 23 May 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
अंकुर त्रिपाठी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जगदीशपुर के कचनांव निवासी अंकुर त्रिपाठी को यूपीएससी परीक्षा में 513वीं रैंक हासिल हुई है। किसान के पुत्र अंकुर को सफलता अपनी मेहनत के बूते मिली है।
संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम घोषित किया। घोषित सूची में जगदीशपुर विकास क्षेत्र के कचनांव गांव निवासी सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी के पुत्र अंकुर त्रिपाठी का नाम भी शामिल है। अंकुर को 513वीं रैंक हासिल हुई है। कुछ वर्ष पूर्व तक हार्डवेयर की दुकान करने वाले अंकुर के पिता मौजूदा समय खेती करते हैं तो मां सरोज त्रिपाठी गृहणी हैं। बड़े भाई आशीष त्रिपाठी एमएससी किए हैं तो बहन अंकिता स्नातक की छात्रा है।
अंकुर ने बताया कि हाईस्कूल तक की पढ़ाई डीएवी कॉलेज कुमारगंज व इंटरमीडिएट की पढ़ाई लखनऊ के चारबाग स्थित बाल विद्या मंदिर से पूरी की। उन्होंने गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय से वर्ष 2017 में कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। बीटेक करने के बाद वे दिल्ली चले गए और सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
कोरोना में दो साल घर रहे अंकुर
अंकुर ने बताया कि मार्च 2020 में कोविड शुरू हुआ तो परिवार वालों ने उन्हें वापस आने को कहा। घर पर वे करीब दो साल रहे। वर्ष 2022 के प्रारंभ में वे दोबारा दिल्ली गए और पूर्ण मनोयोग से तैयारी शुरू की। जिसका परिणाम सामने है। 2021 में उन्होंने प्री क्वालीफाई किया लेकिन मेंस में फेल हो गए।
सोशल मीडिया से बनाकर रखी दूरी
प्रतिदिन करीब 12 से 16 घंटे तक पढ़ाई करने वाले अंकुर ने बताया कि सोशल मीडिया से लगातार दूर रहे। उनका सपना था कि वे इस परीक्षा को पास कर अपना व परिवार वालों का सपना पूरा कर सकें। अंकुर ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार को दिया है।