फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   animals will be counted

अभियान के तहत जिले में होगी पशुओं की गणना

Mon, 14 Jun 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
animals will be counted
गौरीगंज (अमेठी)। गोवंश संरक्षण के साथ बेसहारा पशुओं से किसानों की फसल नष्ट होने, सड़क दुर्घटना आदि समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन ने पशुओं को चिह्नित कर उन्हें सूचीबद्ध कराने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

कवायद सफल हो सके इसके लिए प्रमुख सचिव ने निदेशक पशुपालन के साथ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पत्र भेजा है।
पत्र में ग्राम पंचायतवार डोर-टू-डोर सर्वे कर गाय व गोवंश के साथ भैंस को चिह्नित कर पालक के आधार से लिंक करने तथा आश्रय स्थल पर संरक्षित गोवंश को आश्रय स्थल से लिंक करते हुए उनकी ईयर टैगिंग कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पत्र में ईयर टैगिंग कार्य पूरा होने के बाद नियमित निरीक्षण करने तथा बेसहारा पशु मिलने के बाद ईयर टैगिंग के आधार पर पहचान करते हुए पालक के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव का पत्र मिलने के बाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी सिंह ने टीम गठित करते हुए कर्मियों को पशु गणना तथा आधार से लिंक कर ईयर टैगिंग करने तथा प्रतिदिन की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। सीवीओ ने बताया कि गणना व ईयर टैगिंग के बाद बेसहारा पशु छोड़ने की प्रथा पर अंकुश लगेगा तो विभाग को कार्रवाई करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed