फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Angered by Muzaffarnagar incident, teachers stopped evaluation

Amethi News: मुजफ्फरनगर की घटना से नाराज शिक्षकों ने ठप किया मूल्यांकन

Tue, 19 Mar 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 19 Mar 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Angered by Muzaffarnagar incident, teachers stopped evaluation
अमेठी सिटी। मुजफ्फरनगर में कॉपियों का बंडल पहुंचाने जा रहे शिक्षक की हत्या के मामले से नाराज शिक्षकों ने सोमवार को एक केंद्र पर मूल्यांकन कार्य ठप कर दिया। वहीं, एक केंद्र पर 11 हजार कॉपियों के मूल्यांकन की बात अधिकारियों ने कही है।
विज्ञापन

वाराणसी जिले में कार्यरत शिक्षक धर्मेंद्र कुमार बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल पहुंचाने आरक्षित वाहन से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। वाहन में सुरक्षा के लिए मौजूद पुलिसकर्मी ने ही शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। शिक्षक के हत्या की खबर मिलने के बाद गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्य कर रहे शिक्षकों में आक्रोश फैल गया। कॉलेज में डॉ. सुनील सिंह की मौजूदगी में शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य बंद कर परिसर में एकत्र होकर शोकसभा की। इसमें दो मिनट मौन रखकर मृतक आत्मा के शांति की प्रार्थना की गई। शोक सभा के बाद बैठक कर सभी ने घटना की निंदा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जाहिर की और मूल्यांकन कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इसकी सूचना पर डीआईओएस रीता सिंह ने रणंजय इंटर कॉलेज पहुंच समझाने की कोशिश की, लेकिन शिक्षक नहीं माने।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव के नेतृत्व में शिक्षक डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। विरोध प्रदर्शन करने के बाद शिक्षकों ने डीआईओएस को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मृतक शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने, आश्रित को नौकरी व पारिवारिक पेंशन देने, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने तथा फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई करवाकर दोषी पुलिस सिपाही को सजा दिलवाने की मांग की। शिक्षकों ने मांगें पूरी होने तक मूल्यांकन कार्य नहीं करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर सूरज सेन, आनंद कुमार जायसवाल, राकेश कुमार वर्मा, अजय कृष्ण सिंह व रीतेश श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। वहीं, विभाग ने रणवीर इंटर कॉलेज स्थित केंद्र पर 11 हजार कॉपियों के मूल्यांकन का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मूल्यांकन केंद्र के बाहर पहरा



फोटाे संख्या-10

अमेठी सिटी। मूल्यांकन केंद्र की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज गेट पर तैनात सशस्त्र पुलिसकर्मी प्रत्येक व्यक्ति के परिचय पत्र दिखाने पर ही प्रवेश दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed