{"_id":"66f9b514645d804f610048c4","slug":"anger-in-sant-samaj-over-sp-mps-statement-amethi-news-c-96-1-ame1002-126598-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सपा सांसद के बयान पर संत समाज में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सपा सांसद के बयान पर संत समाज में आक्रोश
Mon, 30 Sep 2024 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 30 Sep 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। सपा सांसद अफजाल अंसारी के साधु-संतों पर दिए गए विवादित बयान पर लोगों में आक्रोश है। रविवार को गौरीगंज के बाबूगंज सगरा आश्रम पीठाधीश्वर मौनी महाराज ने अफजाल अंसारी के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि चर्चा में आने के लिए नेता ऐसे अनर्गल बयान देते हैं। बयान से संत समाज आक्रोशित है।
बाबूगंज सगरा पीठाधीश्वर मौनी महाराज ने एक वीडियो रविवार को जारी किया है। इसमें मौनी स्वामी ने कहा कि सपा के नेताओं में कुछ न कुछ उपद्रव करने की आदत है। अफजाल अंसारी ने एक बयान देते हुए कहा है कि साधु-संत गांजा पीते हैं, उसे भगवान का प्रसाद मानते हैं और कुंभ मेले में गांजा भिजवा दिया जाए। यह बयान निंदनीय है। उन्हें बयान पर माफी मांगनी चाहिए।
मौनी महाराज ने कहा कि मैं यहां स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मेरे धर्म में कहीं पर भी नशा की कोई जगह नहीं है। कोई व्यक्तिगत आदमी नशा करे तो उसका जिम्मेदार संत समाज नहीं है। कहा कि अपने व्यक्तिगत जीवन में तमाम नेता भी शराब पीते हैं। मांस का सेवन करते हैं, तो उसका जिम्मेदार सिर्फ व्यक्तिगत है, वह नेता हो सकते हैं। कहा कि अफजाल अंसारी को न शास्त्र का ज्ञान है और न ही धर्म का ज्ञान है। चर्चा में आने के लिए यह नेता ऐसे फिजूल बयानबाजी करते रहते हैं, क्योंकि इनके पास कोई मुद्दा नहीं होता है। कभी यह धर्म पर, कभी मंदिर पर, कभी बेटी, कभी रामायण पर ऐसे विवादित बयान देते रहते हैं। इस बयान पर उन्हें माफी मांगनी चाहिए। मौनी स्वामी ने प्रशासन से कार्रवाई की भी मांग की है।