Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi: Woman beaten to death with sticks and iron rods over land dispute

Amethi: जमीन के विवाद में महिला पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला, इलाज के दौरान मौत

Thu, 01 Jan 2026 01:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, मुसाफिरखाना (अमेठी)
अमर उजाला नेटवर्क, मुसाफिरखाना (अमेठी) Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Jan 2026 01:12 PM IST
सार

अमेठी के मुसाफिरखाना में जमीन के विवाद में महिला की लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से निर्ममता से पिटाई कर दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Amethi: Woman beaten to death with sticks and iron rods over land dispute
हमले में मृत महिला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूरे मोहम्मद नवाज में जमीन विवाद के दौरान शिवपता की पिटाई से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरे मोहम्मद नवाज निवासी सुनीता कोरी के अनुसार बुधवार शाम करीब छह बजे जमीन को लेकर परिवार का गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन


आरोप है कि इसी विवाद को लेकर जयवर्धन कोरी और हर्षवर्धन कोरी के कहने पर गांव के ही एक व्यक्ति ने उनकी सास शिवपता पत्नी स्व. छोटेलाल को जमीन से संबंधित बातचीत के बहाने प्रधान के फार्म पर बुलाया। परिजनों ने वृद्ध महिला को वहां जाने से रोका लेकिन वह बातचीत करने के लिए निकल पड़ीं। सुनीता कोरी भी उनके साथ चल दीं।
विज्ञापन


बताया गया कि जब दोनों रास्ते में केशवराम की दुकान से आगे कुछ दूरी पर पहुंचीं, तभी पहले से मौजूद लोगों ने लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से शिवपता पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वृद्ध महिला सड़क पर गिर पड़ीं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं। हमले के बाद आरोपी मौके से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को सरकारी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर जिला चिकित्सालय गौरीगंज रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने घटना को पूर्व नियोजित बताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed