फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi ranks third in the state in vaccination of pregnant women and children

Amethi News: गर्भवती व बच्चों के टीकाकरण में प्रदेश में अमेठी तीसरे नंबर पर

Tue, 09 Apr 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 09 Apr 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Amethi ranks third in the state in vaccination of pregnant women and children
अमेठी सिटी। कोविड की तर्ज पर टीकाकरण की निगरानी शुरू की गई है। 13 मार्च से छह अप्रैल के बीच यू विन पोर्टल के माध्यम से कराई गई निगरानी में अमेठी को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जारी की गई सूची में सुल्तानपुर को प्रदेश में पहला, मुरादाबाद को दूसरा व अमेठी को तीसरा स्थान मिला है। टीकाकरण में पीछे रहे गए दो सीएचसी अधीक्षकों को सुधार के लिए हिदायत देने के साथ ही विशेष निगरानी के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि टीकाकरण को लेकर सरकार को सबसे अधिक जोर है। ऐसे में कोविड के समय जिस तरह से कोविन एप चलाया गया था, उसी तरह से यू विन पोर्टल शुरू किया गया है। 13 मार्च से शुरू हुए पोर्टल से छह अप्रैल तक जिले में 3178 गर्भवती को टिटनेस का टीका लगाया गया है, जबकि शून्य से एक साल की अवधि के भीतर 7110 बच्चों व एक साल से पांच साल की अवधि के 2383 बच्चों को बीसीजी, पोलियो, हेपेटाइटिस सहित अन्य बीमारियों का टीका लगाया गया है। बताया कि उच्चाधिकारियों के स्तर से जारी सूची में अमेठी को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। दो ब्लॉकों में पिछड़ गए, अगर वहां पर भी स्थिति बेहतर होती तो परिणाम और बेहतर होता। फिलहाल, सीएमओ ने इन क्षेत्रों की निगरानी के लिए टीम बनाई है।
विज्ञापन



अधीक्षक स्वयं करें पर्यवेक्षण
कार्यालय सभागार में हुई बैठक में सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने कहा कि बच्चों व महिलाओं को बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण आवश्यक है। इसका पर्यवेक्षण अधिकारी स्वयं करें। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने टीकाकरण को लेकर आवश्यक जानकारी दी। बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. जकरिया चौहान, दीपक शुक्ला, बसंत राय, अनुराग कमल, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दवाओं की उपलब्धता के बारे में ली जानकारी
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने भादर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर दसईपुर व परसावा का औचक निरीक्षण किया। यहां पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के साथ ही ई संजीवनी के बारे में जानकारी ली। दवाओं की उपलब्धता की स्थिति परखी। साथ ही अन्य निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed