फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi Bar Association elections today

Amethi News: अमेठी बार एसोसिएशन का चुनाव आज

Tue, 28 Oct 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 28 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Amethi Bar Association elections today
अमेठी तहसील में बार एसोसिएशन के चुनाव की चर्चा करते अ​धिवक्ता। -संवाद
अमेठी। अमेठी बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा। 146 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चार पदों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि छह पदों पर निर्विरोध चयन हो चुका है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट दयाशंकर शुक्ल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन



अध्यक्ष पद के लिए सदाशिव पांडेय और दिनेश सिंह के बीच सीधी टक्कर है। सीनियर उपाध्यक्ष पद पर कैलाशनाथ शुक्ल, जितेंद्र बहादुर सिंह और सतीश कुमार मौर्य के बीच मुकाबला रहेगा। सचिव पद के लिए अनिल कुमार तिवारी, अमित शंकर शुक्ल, राम प्रताप यादव, छत्रशाल सिंह और राजेंद्र कुमार उपाध्याय मैदान में हैं। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर प्रेम नारायण दुबे और सियाराम यादव के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन



मतदान सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बैलेट पेपर से कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के 30 मिनट बाद मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव संचालन की जिम्मेदारी एल्डर्स कमेटी के सदस्य चंदकेतु श्रीवास्तव, शीतला प्रसाद शुक्ल, अजय प्रकाश श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद यादव और राम सेवक सिंह संभालेंगे। विजेताओं का शपथ ग्रहण समारोह 30 अक्तूबर को सुबह 11 बजे आयोजित होगा। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तहसील परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



चेयरमैन ने बताया कि उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिजुगीनारायण मिश्र, संयुक्त सचिव कमलेश कुमार तिवारी और महेंद्र वर्मा, जबकि कनिष्ठ सदस्य प्रकाश चंद्र साहू और सुनील कुमार मौर्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनका शपथ ग्रहण भी 30 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed