फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   amethi amarujala junun khel ka winners

Amethi News: खूब बहाया पसीना, जीत लिया आसमां

Wed, 12 Apr 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 12 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
amethi amarujala junun khel ka winners
लंबी कूद में छलांग लगाता विद्यार्थी।
भादर (अमेठी)। पीपरपुर के आसलदेव इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में बुधवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित प्रतियोगिता जुनून खेल का’ ने खिलाड़ियों के हौसलों को नई उड़ान दी। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को शील्ड व प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के 11 से 17 साल के बच्चों के बीच आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह आठ बजे कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. लाल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सबसे पहले बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ हुई। इसके बाद बालक व बालिका वर्ग की कई दौड़ प्रतियोगिता, कबड्डी व खो-खो और लंबी कूद हुई। खास बात यह रही कि इस दौरान कड़ी धूप व चल रही तेज हवा भी खिलाड़ियों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता समाप्त होने तक मैदान पर डटे रहे।
विज्ञापन

खो-खो में इस्माइलपुर व नगर डीह विजेता
बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में क्षेत्र की चार टीमों ने हिस्सा लिया। पहला मैच शेर टीम व रेवड़ा के बीच हुआ। इसमें रेवड़ा टीम विजेता रही। दूसरा मैच इस्माइलपुर व आसलदेव टीम के बीच हुआ। इसमें इस्माइलपुर विजेता रही। फाइनल मुकाबले में इस्माइलपुर ने रेवड़ा को 18 के मुकाबले 24 अंक से पराजित किया। बालिका वर्ग खो-खो का फाइनल मुकाबला नगरडीह व आसलदेव टीम के बीच हुआ। इसमें नगरडीह ने आसलदेव टीम को नौ के मुकाबले 23 अंक से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबड्डी में नेवढि़या व आसलदेव विजेता
प्रतियोगिता के बालक वर्ग कबड्डी में पहला लीग मुकाबला शेर टीम व मवइया के बीच हुआ। दो सेट के मुकाबले में मवइया टीम शून्य-15 व 02-21 से विजेता घोषित हुई। दूसरे लीग मुकाबले में रेवड़ा ने पीपरपुर को तो तीसरे लीग मुकाबले में नेवढिय़ा ने कल्याणपुर को 21 अंक के लंबे अंतर से हराया। चौथे लीग मुकाबले में मंगरा ने आसलदेव को 19 अंक से हराया। सेमीफाइनल मुकाबले में मवइया ने रेवड़ा व नेवढिय़ा ने मंगरा को हराया। फाइनल मुकाबले में नेवढिय़ा ने मवइया को 8-6 से हराया। बालिका वर्ग कबड्डी में आसलेदव टीम ने लहना टीम को 23-10 से हराया।

प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में अंजली टॉप पर
खेल मैदान में ही अमर उजाला की ओर से लिखित परीक्षा कराई गई। खिलाड़ियों को खेल से जुड़े सवालों के जवाब देने थे। 110 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। क्विज प्रतियोगिता में अंजली को प्रथम, सुमित कुमार तिवारी को द्वितीय व साक्षी पांडेय तथा अंजली मिश्रा को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। इसमें दुर्गावती, साक्षी शर्मा व अंजली शर्मा को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।
200 मीटर दौड़ में प्रवीण व सविता आगे
बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अग्रेसर गांव के प्रवीण प्रथम तो सोनारी के सौरभ व पीपरपुर के शिवम क्रमश: दूसरे व तीसरे नंबर पर रहे। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में लहना गांव की सविता प्रथम तो नगरडीह की अंजली व दहियावां की रागिनी क्रमश: दूसरे व तीसरे नंबर पर रहीं।

800 मीटर दौड़ में शिवम व बौद्ध कुमारी विजेता
बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में पीपरपुर के शिवम चौरसिया पहले तो रघईपुर के अनुज यादव दूसरे स्थान प रहे। खाझा के शिवा पांडेय तीसरे स्थान पर पहुंचने में कामयाब रहे। इसी वर्ग की बलिका वर्ग दौड़ में अयोध्यानगर की बौद्ध कुमारी पहले व शहीन बानो दूसरे स्थान पर रहीं। पीपरपुर की साक्षी पांडेय को तीसरा स्थान मिला।

3000 मीटर दौड़ में शिवम व साक्षी अव्वल
बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में पीपरपुर के शिवम चौरसिया पहले स्थान पर रहे। इसी तरह सोनारी के सौरभ कनौजिया व रघईपुर के शिवम यादव क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। इसी वर्ग की बालिका वर्ग दौड़ में पीपरपुर की साक्षी पांडेय प्रथम तो नगरडीह की मुस्कान व सोनाली क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।

लंबी कूद में अमरीश व सविता आगे
लंबी कूद प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अमरीश चौहान सबसे आगे रहे तो मो. साहिल व प्रिंस को द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल हुआ। लंबी कूद के बालिका वर्ग में लहना की सविता व महिमा क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहीं। इस्माइलपुर की स्वीटी यादव को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
बच्चों ने लगाए अमर उजाला की जय के नारे
पहले बच्चों ने राष्ट्रगान किया। इसके बाद बच्चों ने भारत माता की जय समेत कई नारे लगाए। बच्चों ने कई मिनट तक अमर उजाला की जय के नारे भी लगाए। कार्यक्रम का संचालन करने वाले शिक्षक व खिलाड़ी सुभाष सिंह ने भी अमर उजाला के इस पहल को सराहनीय बताया।

आयोजन में इनका रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम के आयोजन में आसलदेव इंकॉ के प्रबंधक रवींद्र सिंह व शिक्षक शरद प्रकाश सिंह का योगदान सराहनीय रहा। इसके अलावा प्रतियोगिता के आयोजन में सुभाष सिंह, राष्ट्रीय धावक राम लखन यादव, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप सिंह, क्रीड़ाश्री संजय तिवारी, राष्ट्रीय धाविका गीता पाल, वॉलीबाल खिलाड़ी व शिक्षिका नीतू सिंह, राष्ट्रीय धाव राम ध्वज मौर्य, खिलाड़ी व संजय मौर्य मिथिलेश मौर्य, राणा समीर सिंह, अनिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही शिक्षक ओम प्रकाश राव, धीरेंद्र, राज बहादुर पाल, वंशराज, विनोद सिंह व धर्मेंद्र सिंह भी खेल के आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे। इस मौके पर ग्राम प्रधान पीपरपुर विश्वनाथ सिंह शतुघ्न सिंह मांझी भी मौजूद रहे।
प्रशस्त होती भविष्य की राह
बच्चों को शील्ड व प्रमापणत्र देते हुए इंकॉ के प्रबंधक रवींद्र सिंह ने कहा कि एसे आयोजन बच्चों को बड़ा करने के लिए प्रेरित करते हैं। उनके हौसलों को उड़ान देते हैं। आयोजन में कामयाबी से उनका भविष्य उज्जवल होने की राह प्रशस्त होती है।
शील्ड मिली तो खिला चेहरा
प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विजेता खिलाडिय़ों को शील्ड व अमर उजाला की ओर से प्रमाणपत्र मिला तो विजेताओं के चेहरे खिल गए। अमर उजाला खेल जुनून का के तहत बच्चों को पुरस्कृत करते हुए आसलदेव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. लाल सिंह ने इस पहल को सराहनीय बताया।
कार्यक्रम से बढ़ेगा बच्चों का हौसला
शिक्षक व कई विद्यालयों के संस्थापक शरद प्रकाश सिंह ने बच्चों को शील्ड देते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कहा कि यदि कोई बच्चा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है तो सभी को मिलकर उसका सहयोग करना चाहिए। शरद ने अमर उजाला की पहल की सराहना की।

आगे बढ़ने की मिलती राह
समापन कार्यक्रम में पहुंचे पीपरपुर के एसओ संदीप राय ने भी बच्चों को पुरस्कृत किया। संदीप ने कहा कि बच्चों के चेहरे की खुशी बता रही है कि उन्हें इस आयोजन ने नई राह दिखाई है। अमर उजाला की यह पहल निसंदेह बच्चों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी।


लगातार होने चाहिए ऐसे आयोजन
समाजसेवी अशोक सिंह हिटलर ने कहा कि आयोजन लगातार होने चाहिए। यदि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों की निरंतरता बनी रहे तो क्षेत्र के बच्चे और अच्छा कर सकते हैं। वैसे भी आसल की धरती पर पहले से ऐसी प्रतिभाएं हैं जो राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना व क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed