फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Alternative route cut, traffic stopped, water supply to 10 thousand people

Amethi News: वैकल्पिक मार्ग कटा, आवागमन ठप, 10 हजार लोगों को पानी

Wed, 14 Jan 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 14 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Alternative route cut, traffic stopped, water supply to 10 thousand people
 अमेठी-किठावर मार्ग के कोरारी गाव निर्माणाधीन पुल के समीप भरा पानी। -संवाद
अमेठी। विशेषरगंज होते हुए किठावर जाने वाली दो लेन सड़क पर कोरारी गांव के पास यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। नहर पर निर्माणाधीन चौड़े पुल के चलते बनाए गए अस्थायी वैकल्पिक मार्ग के सोमवार रात कट जाने से क्षेत्र के करीब 10 हजार लोगों को परेशानी हो रही है। प्रतापगढ़ की ओर आने-जाने वाले राहगीरों को लगभग पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। रोजमर्रा के कार्य, व्यापार, पढ़ाई और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी आवाजाही पर असर पड़ा है।
विज्ञापन



अमेठी-किठावर मार्ग पर पुराने सकरे पुल को हटाकर नया चौड़ा पुल निर्माणाधीन है। निर्माण अवधि में यातायात संचालन के लिए नहर के बीच अस्थायी मार्ग बनाया गया था। सोमवार रात नहर में पानी बढ़ने के बाद यह मार्ग कट गया। इसके चलते दो पहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही रुक गई। सुबह से दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई हुई।
विज्ञापन



कई लोग वैकल्पिक रास्तों से लंबी दूरी तय करते दिखे। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग बंद होने की पहले जानकारी नहीं मिली, इससे परेशानी बढ़ गई। ग्राम प्रधान अनिल पांडेय ने बताया कि नहर में पानी अधिक आने पर विभागीय अधिकारियों ने जेसीबी से अस्थायी मार्ग कटवाया। ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमेठी से किठावर तक करीब 15.800 किलोमीटर लंबे जर्जर एकल मार्ग को दो लेन में बदला जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम जारी है। लोक निर्माण विभाग 13 मार्च 2024 से मार्ग की चौड़ाई पौने चार मीटर से बढ़ाकर सात मीटर कर रहा है। दो लेन बनने पर जाम की समस्या में कमी आएगी।



इन गांवों के लोगों को दिक्कतें
वैकल्पिक मार्ग कटने से देवरसा, मेला का बाग, केशवपुर, भीमसेनगंज, बड़गांव, थरिया, तालुकदार का पुरवा, विशेषरगंज बाजार, गोरखापुर, हिम्मतगढ़, सोइया, जागजोतपुर, मटेरा, पूरे तेलिन, कोरारी गिरधरशाह, मंगलपुर, बरियापुर, बिशम्भरपुर, कटरा राजा हिम्मत सिंह सहित कई गांवों के लोगों की अमेठी शहर और प्रतापगढ़ सीमा तक आवाजाही प्रभावित है।





जल्द बनाया जाएगा वैकल्पिक मार्ग
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता ओपी यादव ने बताया कि नहर विभाग की अनुमति मिलने पर वैकल्पिक मार्ग बनाकर नए पुल का निर्माण आगे बढ़ाया जा रहा है। नहर में पानी आने से अस्थायी मार्ग कट गया। पास से आवागमन की व्यवस्था बनाई गई है। बताया कि जल्द ही नया वैकल्पिक मार्ग तैयार कर यातायात बहाल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed