फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Alpana first in essay and Sakshi first in general knowledge

Amethi News: निबंध में अल्पना व सामान्य ज्ञान में साक्षी प्रथम

Fri, 05 Dec 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 05 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Alpana first in essay and Sakshi first in general knowledge
 उच्च माध्यमिक विद्यालय भरेथा में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। स्त्रो
अमेठी सिटी। मिशन प्रबोधन के अंतर्गत बृहस्पतिवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय भरेथा में शैक्षिक गोष्ठी और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। शुरुआत संवाद सत्र से हुई। विद्यार्थियों ने विषय आधारित सवाल रखे। शिक्षकों ने सरल भाषा में जवाब देते हुए अध्ययन से संबंधित अवधारणाएं स्पष्ट कीं।
विज्ञापन



संवाद सत्र समाप्त होने के बाद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। भाषण प्रतियोगिता में भाष्कर प्रथम स्थान पर रहे। श्रेया द्वितीय और शिवा तृतीय स्थान पर रहीं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में साक्षी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। शिवपूजन दूसरे और प्रिया तिवारी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतिभागियों ने विषय की समझ और शीघ्र उत्तर देने की क्षमता का अच्छा प्रदर्शन किया। निर्णायकों ने उनकी तैयारी और प्रस्तुति की सराहना की।
विज्ञापन



निबंध प्रतियोगिता में अल्पना प्रथम रहीं। नंदिनी दूसरे और अभिषेक मौर्य तीसरे स्थान पर रहे। मूल्यांकन विषय की समझ, अभिव्यक्ति और सटीक उत्तरों के आधार पर किया गया। छात्राओं ने सामाजिक व शैक्षिक मुद्दों पर स्पष्ट विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन



समापन पर प्रधानाचार्य रमाकांत यादव ने कहा कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और अनुशासन सफलता की मजबूत नींव हैं। उन्होंने परीक्षा की तैयारी धैर्य व आत्मविश्वास के साथ करने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित कर प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed