फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Along with planting trees, ensure their conservation as well.

Amethi News: पौधे लगाने के साथ संरक्षण भी करें

Sun, 05 Jul 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 05 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Along with planting trees, ensure their conservation as well.
 अमेठी में पौधरोपण करते जिला पंचायत अध्यक्ष। स्रोत: सूचना विभाग
अमेठी सिटी। पौधरोपण महायज्ञ-2026-27 के तहत शनिवार को अमेठी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि और ग्राम प्रधान विनय कुमार जायसवाल ने पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन




कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जैव विविधता के संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन



इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय पचहरी गौरीगंज में पर्यावरण जागरूकता के उद्देश्य से पेंटिंग और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed