फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   All panchayats will be connected to internet in Amethi by August

अमेठी में अगस्त तक इंटरनेट से जुड़ जाएंगी सभी पंचायतें

Wed, 23 Jun 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
All panchayats will be connected to internet in Amethi by August
गौरीगंज (अमेठी)। ग्राम स्तर पर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी मुहैया कराने तथा किसी भी प्रकार का आवेदन करने के लिए जिले की सभी 682 ग्राम पंचायतों तक इंटरनेट लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने बुधवार को गौरीगंज की ग्राम पंचायत सराय हृदयशाह में चल रहे काम का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बीएसएनएल के एजीएम अजय कुमार से लाइन बिछाने के प्रगति बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि बारिश के चलते काम प्रभावित हुआ है। बारिश समाप्त होते ही अवरुद्ध कार्य तेजी से कराया जाएगा। सीडीओ ने एजीएम को जुलाई तक 50 फीसदी तो अगस्त में शत-प्रतिशत कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में बीएसएनएल व बीबीएनएल को ऑप्टिकल फाइबर लाइन बिछाने की जिम्मेदारी दी गई है। कहा कि वर्तमान में 165 ग्राम पंचायतों तक लाइन बनाने का काम चल रहा है। यह काम पूरा होने के बाद सभी ग्राम पंचायत भवनों पर इंटरनेट सुविधा मुहैया होने पर वहां कॉमन सर्विस सेंटर संचालित कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव तक इंटरनेट सुविधा पहुंचने के बाद इच्छुक ग्रामीण भी इंटरनेट की लाइन ले सकेंगे। इससे जहां ग्रामीणों को अपने गांव में ही शासन की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी वहीं विभिन्न प्रकार के आवेदन करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed