फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   All damaged electric lines will be repaired shorty

जल्द शुरू होगा जर्जर लाइनों को बदलने का काम

Sun, 08 May 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
All damaged electric lines will be repaired shorty
गौरीगंज (अमेठी)। जिले की जर्जर विद्युत लाइनों को बदलने का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए सरकार विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने में जुटी है। सरकार की कोशिश है कि लोगों को जर्जर लाइनों से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन

जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा दूसरे दिन सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से रूबरू हुए। एके शर्मा ने पहले तो जिले में अपने पहले दौरे, जन प्रतिनिधियों से लेकर अफसरों तक से हुई मुलाकात, समीक्षा बैठक में मिले सुझाव आदि पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने मीडिया के सवालों के जवाब दिये।
विज्ञापन

जिले की जर्जर विद्युत लाइनों व इसकी वजह से प्रति वर्ष होने वाली घटनाओं से जुड़े एक सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार इसे लेकर गंभीर है। उनका मंत्रालय एक योजना तैयार करने में जुटा है जिसके जरिए सभी जिलों की जर्जर विद्युत लाइनों को बदला जा सके। मामूली आंधी पानी में आपूर्ति बाधित होने की स्थिति न पैदा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी जिलों में इतना तार, पोल, इंसुलेटर व क्लैंप आदि अतिरिक्त के रूप में मौजूद हो कि बड़ी आपदा की स्थिति में भी लोगों को न्यूनतम समय के भीतर आपूर्ति मिल सके। मंत्री ने कहा कि शनिवार देर रात पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों के साथ होने वाली बैठक में इस बाबत विस्तार से चर्चा भी हुई है। एक अन्य सवाल के जवाब मेें मंत्री ने कहा कि अमेठी उद्योगों का गढ़ रहा है। यहां तमाम उद्योग बंद हैं। प्रदेश सरकार इस पर भी योजना बना रही है कि किस तरह निवेशकों का भरोसा जीतकर उन्हें निवेश के लिए प्रेरित किया जा सके।
पूरे पालिका क्षेत्र को शहरी आपूर्ति जल्द
ऊर्जा मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बैठक में उनके समक्ष यह मुद्दा आया था कि शहर के कई हिस्से में अभी ग्रामीण क्षेत्र के रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति दी जाती है। जल्द ही इस व्यवस्था को बदलने का निर्देश दिया गया है। मंत्री ने कहा कि पूरे शहर को नगर क्षेत्र की बिजली मिल सके इसके लिए अफसरों को निर्देशित कर दिया गया है।
उद्योग प्रणाली को बढ़ावा देने का दिया निर्देश
गौरीगंज (अमेठी)। नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन के अलावा ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा श्रोत मंत्री ने अपने दौरे के दूसरे दिन सबसे पहले उद्योग बंधु की बैठक ली। बैठक में मंत्री ने व्यवसायियों की समस्या सुनने के अलावा उनका सुझाव भी लिया।
कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने अपने दो दिवसीय भ्रमण के दूसरे दिन सुबह 10:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के उद्यमियों एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री ने जिले में स्थापित उद्योगों के बारे में जानकारी ली व उद्यमियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापना में किसी भी उद्यमी को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित होंगे तो उससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। लोगों को रोजगार मिलेगा तो उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी जिससे प्रदेश सशक्त बनेगा।
मंत्री ने कहा कि कहीं पर भी एक औद्योगिक इकाई लगती है तो उसके आसपास छोटी-छोटी औद्योगिक इकाइयां विकसित होती हैं। रोजगार के साधन बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि अमेठी ऐसा जिला है जिससे होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे गुजरता है। जहां पर उद्योग स्थापित होने से निर्यात एवं आवागमन की सुविधा बढ़ेगी। इससे मध्य व पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को फायदा होगा। मंत्री ने बैठक में मौजूद उद्यमियों से कहा कि आप लोग जिले में अधिक से अधिक उद्योग विकसित करें।

हम सभी आपके साथ मिलकर कार्य करना चाहते हैं। आपको उद्योग स्थापना में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। बैठक में उपायुक्त उद्योग राजीव कुमार पाठक ने बताया कि जिले में कुल 2,936 पंजीकृत इकाइयां हैं। इसमें 23,798 लोगों को रोजगार से जोड़ा गया है। 3984.78 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश हुआ है। बैठक में डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी दिनेश सिंह, सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर व एडीएम एसपी सिंह समेत अन्य अधिकारी व उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed