फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ahilyabai Holkar gave the message to the society to live together

Amethi News: अहिल्याबाई होलकर ने दिया समाज को एक साथ रहने का संदेश

Fri, 31 Jan 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 31 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Holkar gave the message to the society to live together
अमेठी। केशवनगर स्थित निजी इंटर कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोक माता अहिल्याबाई त्रिशताब्दी समारोह समिति अमेठी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत के बौद्धिक शिक्षा प्रमुख मिथिलेश नारायण ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन



उन्होंने लोगों को प्राचीन भारतीय संस्कृति के मूल्यों के अनुरूप आचरण और कार्य व्यवहार का संदेश दिया। कहा कि अहिल्याबाई ने समाज के लोगों को आपस में ऊंच-नीच की भावना को त्यागकर एक साथ रहने का संदेश दिया था। महिलाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने के लिए अहिल्याबाई होलकर ने राष्ट्र सेविका समिति नामक संगठन की स्थापना की थी। अपने शासनकाल के दौरान उन्होंने कई मंदिरों का निर्माण कराया। ध्वस्त हुए काशी विश्वनाथ मंदिर का भी निर्माण कराया।
विज्ञापन



उन्होंने मालवा साम्राज्य के शासक के रूप में इंदौर में 30 वर्षों तक शासन किया और 18वीं शताब्दी में धर्म का संदेश दिया। इस दौरान कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जिला सरसंघचालक रणजीत, भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ल, आचार्य संजय सोनी, रवि प्रताप सिंह, रामचंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed