{"_id":"6584882dce111fb923087094","slug":"agniveer-recruitment-candidates-showed-strength-for-technical-post-amethi-news-c-96-1-ame1002-10823-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर भर्ती: टेक्निकल पद के लिए अभ्यर्थियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर भर्ती: टेक्निकल पद के लिए अभ्यर्थियों ने दिखाया दमखम
Fri, 22 Dec 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
दौड़ में दक्षता दिखाते अभ्यर्थी।
अमेठी। सेना भर्ती कार्यालय के संयोजन में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को डॉ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में टेक्निकल पद के लिए अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता सहित अन्य प्रक्रियाओं में दमखम दिखाया। इसमें 13 जिलों के 1048 अभ्यर्थी शामिल हुए। बता दें कि यह भर्ती प्रक्रिया आगामी 29 दिसंबर तक चलेगी।
शहर स्थित सेना भर्ती कार्यालय के संयोजन में डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम परिसर में जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन अग्निवीर भर्ती आगामी 29 दिसंबर तक चलेगी। बृहस्पतिवार को अग्निवीर टेक्निकल पद के लिए अमेठी के साथ सुल्तानपुर, अयोध्या, आंबेडकर नगर, बस्ती, प्रयागराज, कौशांबी, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रतापगढ़, रायबरेली, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर के 1048 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
कंपकंपाती ठंड के बावजूद अभ्यर्थियों में अग्निवीर बनने का उत्साह दिखा। भोर में तीन बजे से ही रैली भर्ती स्थल स्टेडियम परिसर में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई। स्टेडियम परिसर में कर्नल सुनील मोरे के नेतृत्व में चल रही भर्ती प्रक्रिया में प्रवेश प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद सबसे पहले दौड़ कराई गई। इसके बाद नाप जोख, लंबी कूद, बीम व अन्य शारीरिक दक्षताओं का परीक्षण जवानों द्वारा किया गया। भर्ती संबंधी अन्य प्रक्रियाएं देर शाम तक चलती रहीं। दौड़ में असफल अभ्यर्थियों को दूसरे गेट से उन्हें बाहर कराया गया।
विज्ञापन
दलालों से रहें सावधान
अमेठी। सेना भर्ती कार्यालय के कर्नल सुनील कुमार मोर ने अभ्यर्थियों को दलालों से सावधान की नसीहत दी है। पूरी पारदर्शिता के साथ अग्नि वीर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। कहा कि अभ्यर्थी किसी भी अनुचित संसाधन का प्रयोग करने से बचें और बेहतर प्रदर्शन कर चयनित होकर राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दें।
आज शामिल होंगे 1282 अग्निवीर जनरल ड्यूटी अभ्यर्थी
- अग्निवीर भर्ती रैली में शुक्रवार को आंबेडकरनगर, बस्ती, कौशांबी के 1282 अभ्यर्थी अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए अपनी शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन करेंगे।