फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   After 10 months on the order of the court, the dead body was removed from the grave

कोर्ट के आदेश पर 10 माह बाद कब्र से निकाला शव

Sat, 22 Jan 2022 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
After 10 months on the order of the court, the dead body was removed from the grave
65 : जायस : कब्र से शव निकलवाने से पहले अभिलेखीय कार्रवाई पूरी करते अफसर। -संवाद - फोटो : AMETHI
जायस (अमेठी)। न्यायालय के निर्देश पर शनिवार को दस माह बाद बालिका का शव कब्र से बाहर निकाला गया। पूरी कार्रवाई के दौरान स्थानीय थाने के साथ एसडीएम व सीओ मौजूद रहे। शव बाहर निकालने के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दस माह बाद चार के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र जायस के गांव पूरे सरदार मजरे बेलवा हसनपुर निवासी नसीमा के अनुसार बीते 14 मार्च को परिवार के ही एक युवक द्वारा उनकी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया था। दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दुपट्टे के सहारे उसके ही घर में उसका शव लटका दिया गया। उन लोगों ने पुलिस के पास न जाकर शव को दफनाने की धमकी दी।
विज्ञापन

बावजूद इसके वह पुलिस के पास गई लेकिन पुलिस ने आरोपियों की मदद करते हुए उसे ही जेल भेजने की धमकी दे दी। इसके बाद नसीमा ने बेटी का शव दफन तो करा दिया लेकिन उसके बाद न्यायालय की शरण में चली गईं। न्यायालय ने शव को कब्र से निकालकर पीएम कराने तथा केस दर्ज करने का आदेश पारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर जायस पुलिस ने जान मोहम्मद, मोकीम, शमशाद तथा रऊफ के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। शनिवार को एसडीएम शिवानी सिंह, सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकालकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed