फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Admission was given to the girl child, ration to the old woman

Amethi News: बच्ची का भिजवाया स्कूल, वृद्धा को दिलवाया राशन

Sun, 09 Jul 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 09 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Admission was given to the girl child, ration to the old woman
केंद्रीय मंत्री ने लोगाें की समस्याएं सुनीं
जगदीशपुर (अमेठी)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दौरे के तीसरे दिन शनिवार को जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की शिकायत सुन निस्तारण के प्रति सक्रिय रहीं। इसके अतिरिक्त रास्ते में मंत्री ने लोगों की पीड़ा सुनी तो कहीं बच्चों को चाकलेट देते हुए दुलराते हुए अपनापन दिखा। कमरौली रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार को ट्रेन पास होने के कारण केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का काफिला रुका था। इसी बीच एक पांच साल बच्ची को लेकर उसकी मां पहुंच गई। बच्ची को देखकर स्मृति गाड़ी से उतर पड़ी। वह उसे लेकर सड़क किनारे पहुंच गई। पूछा कि पढ़ाई करती हो, जवाब मिला नहीं। पूछा कि क्या बनना चाहती हो, डॉक्टर, कलेक्टर या इंस्पेक्टर, जवाब मिला पुलिस इंस्पेक्टर। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा की महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा बाजपेई को कहा कि बच्ची को लेकर आप स्कूल जाइए और एडमीशन करवाइए। जब तक वह स्कूल पहुंचतीं तब तक स्कूल बंद हो चुका था, ऐसे में सोमवार को एडमिशन होगा। उसकी मां व पिता के बीच चल रहे विवाद का समाधान कराने के लिए महिला एसओ को निर्देश दिया।
विज्ञापन

इससे पहले गेस्ट हाउस में अशरफगढ़ की फूला देवी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसे एक साल से राशन नहीं मिल रहा है। पेंशन नहीं मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री ने तत्काल लेखपाल को बुलाकर तत्काल राशन दिलवाने के साथ ही पेंशन की प्रक्रिया पूरी करने को कहा। केंद्रीय मंत्री का काफिला जगदीशपुर स्थित पूरे शोहरत रेलवे क्रासिंग पहुंचा। फिर क्राॅसिंग बंद होने से उन्हें रुकना पड़ा।
विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने गाड़ी से नीचे उतर कर पूरे शोहरत निवासी घनश्याम की दुकान पर भुट्टा साथ में मौजूद लोगों को खिलाने लगी। पूरे शोहरत सिंह स्थित गौरव सिंह के घर पर मौजूद लोगों से मुलाकात की। ग्राम प्रधान रामावती की मृत्यु मई 2023 में हुई थी, परिजनों को पंचायत कल्याण सहायता राशि के तहत 10 लाख रुपये दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग पर जूनियर हाई स्कूल के बाउंड्री वॉल कराए जाने के निर्देश दिए। यहां से निकलने के बाद मंगौली गांव पहुंचीं, खैरातपुर निवासी हाजी राज मोहम्मद ने मंगौली से गडरियाडीह के बीच 200 मीटर इंटर लॉकिंग की मांग की। मंगौली के राजा राम ने पेंशन के लिए आवेदन पत्र दिया, तो यहीं के बृजलाल ने तालाब का पानी दरवाजे पर भर जानें की शिकायत की ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई से बनी सड़क को मानक विहीन बनाए जाने की शिकायत की जिसके जांच के निर्देश दिए, यहीं के धर्मराज ने किसान सम्मान निधि का पैसा खाते में नहीं आने की शिकायत की जागेश्वर ने बिजली कनेक्शन की शिकायत की,यहां से निकलने के बाद काफिला लखनीपुर पहुंचा यहां पर पूजा में आवास की मांग की यहीं पर लखनीपुर से दौलतपुर निसूरा बाबा गंज तक जर्जर सड़क बनवाए जाने की मांग की, पूरे शिवा गिरी से पूरे धौकल गिरी तक सड़क की मांग उठी।यहां से निकलने के बाद स्मृति निहालगढ़ पहुंचीं तो यहां पर संजीत ने तालाब की जमीन पर रास्ते के निमार्ण से अवरुद्ध जल निकासी की शिकायत की हुई। कस्बा निवासी शेखर तिवारी ने अपने खाते की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की, कमोवेश यही स्थिति आवास, पेंशन, सड़क किसान सम्मान निधि जल निकासी, जल भराव की शिकायत कोयलारा मुबारकपुर में भी ग्रामीणों ने की। इस दौरान विजय गुप्ता, विधायक सुरेश पासी,राकेश विक्रम सिंह, बिक्की सिंह, राकेश त्रिपाठी, हेमन्त विक्रम सिंह, सुधांशु शुक्ला, आशा बाजपेयी आदि मौजूद रहे।

सांसद ने खरीदा भुट्टा
केंद्रीय मंत्री सांसद स्मृति ईरानी ने पूरे सोहरत रेलवे क्राॅसिंग स्थित घनश्याम की दुकान पर जाकर भुट्टा खरीद कर काफिले में शामिल लोगों को खिलाने लगीं। इसके देख घनश्याम की खुशी का ठिकाना नहीं है। घनश्याम कहते हैं कि मेरी जिंदगी में यह सबसे खुशी का दिन है कि किसी सांसद दीदी ने मेरी दुकान से खरीदारी की है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।(संवाद)



सेल्फी लेकर खुश दिखे राहगीर
शनिवार को कमरौली रेलवे क्रासिंग के पास गेट बंद होने के दौरान सड़क पर खडी होकर समस्या को सुनतीं केंद्रीय मंत्री को अपने बीच पाकर राहगीर भी बच्चों को लेकर सेल्फी लेते नजर आए। सांसद भी बच्चो को दुलराती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed