फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Action will be taken if credit letter found pending

ऋण पत्रावली लंबित रहने पर होगी कार्रवाई

Fri, 02 Jul 2021 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if credit letter found pending
गौरीगंज (अमेठी)। शासन की ओर से संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजना के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में गुुरुवार देर शाम जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में वार्षिक लक्ष्य के अनुरूप अब तक वितरित ऋण की समीक्षा करते हुए डीएम ने बैंकर्स को लंबित ऋण आवेदन पत्रावलियों को निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अरुण कुमार की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति (बैंकर्स) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने वार्षिक ऋण योजना, फसली ऋण (किसान क्रेडिट कार्ड), डेयरी, मत्स्य योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, पंडित दीनदयाल रोजगार योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, ओडीओपी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं हेतु लंबित ऋण आवेदनों की बिंदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान 2021-22 में आवंटित लक्ष्य किसान क्रेडिट कार्ड योजना में 74,296 के सापेक्ष 50,105 किसान क्रेडिट कार्ड का नवीनीकरण व 13,380 नए किसान क्रेडिट कार्ड, पंडित दीनदयाल स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 1,170 के सापेक्ष 212, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत 5,610 के सापेक्ष 552 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह एक जनपद एक उत्पाद योजना अंतर्गत 259 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें अब तक 33 आवेदन पत्र स्वीकृत तथा 226 आवेदन निरस्त करने का मामला प्रकाश में आया। बैंकर्स की ओर से ऋण आवेदन पत्रावली निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने नाराजगी जताई।

डीएम ने सभी को योजना से संबंधित ऋण पत्रावली का समय से निस्तारण करने के साथ ही किसी भी स्तर पर किसान/आवेदक को परेशान नहीं करने का निर्देश दिया। डीएम ने ऋण आवेदन लंबित होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बैठक के दौरान सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर व एडीएम सुशील प्रताप सिंह, डीडीओ प्रदीप कुमार पांडेय, एलडीएम विमल गुप्ता, व कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय समेत सभी बैंक के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed