फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Action should be taken by identifying mafia: SP

माफिया को चिह्नित कर की जाए कार्रवाई: एसपी

Sat, 02 Mar 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 02 Mar 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Action should be taken by identifying mafia: SP
अमेठी सिटी। नवागत एसपी ने बृहस्पतिवार को जिले का पदभार ग्रहण किया। देर शाम जिले के पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में एसपी ने कहा कि जिलेभर में माफियाओं को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भू-माफिया, खनन माफिया और शराब माफिया को चिह्नित किया जाए। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सर्तकता बरतते हुए मतदान प्रभावित करने वालों को चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई पहले से ही सुनिश्चित कर लें।एसपी ने बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस कार्यालय में थाना प्रभारियों के साथ अपराध/समीक्षा बैठक की। गोष्ठी में लोकसभा चुनाव को शान्तिपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से त्योहार के दौरान सतर्क दृष्टि रखने व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पाबंद करने की कार्रवाई, गुंडा, जिलाबदर व हिस्ट्रीशीटर आदि पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण तभी लग सकेगा जब अपराधियों और माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई होगी। किसी भी थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा व अवैध शराब की बिक्री न होने पाए। ऐसा होने पर उनकी जिम्मेदारी तय होगी। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के लिए निर्धारित समय में अपने कार्यालयों में बैठकर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं को निरंतर अभियान के तहत साइबर अपराध से बचाने के लिए जागरूक किया जाए। महिला आरक्षी बीट भ्रमण करते हुए महिलाओं से संवाद स्थापित करें और उनकी समस्याओं को भी सुनें। बैठक में एएसपी हरेंद्र कुमार समेत सभी सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानों पर ही फरियादियों को मिले इंसाफ
नवागत एसपी ने फारियादियों को थाने स्तर पर ही इंसाफ दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक बात स्पष्ट तौर पर समझ लें, कि प्रत्येक दशा में थाने पर ही फरियादियों की सुनवाई हो और उन्हें न्याय मिले। अनावश्यक कोई फरियादी अफसरों के कार्यालय की परिक्रमा न करें। यदि ऐसा नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed