फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Accused of stealing and selling gold seals

Amethi News: स्वर्ण मुहरें चोरी कर बेचने करने का आरोप

Sun, 21 May 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 21 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing and selling gold seals
अमेठी। एक मजदूर पर मकान निर्माण के लिए नींव की खोदाई करते समय मिली स्वर्ण मुहरें चोरी कर दुकान पर बेचने का आरोप है। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से मिलकर शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव शंकरपुर मजरे सरैया कनू निवासी प्रेमचंद्र ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि पैतृक मकान गिरने के बाद नये भवन का निर्माण करवा रहे हैं। भवन निर्माण के लिए नींव की खोदाई करते समय बीती एक मई को कुछ स्वर्ण मुहरें मिलीं। आरोप है कि उक्त मजदूर मुहरें लेकर फरार हो गया। प्रेमचंद्र ने शिकायत थाने में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित के अनुसार, आरोपी मजदूर के भाई ने अमेठी के सर्राफ को मुहरें बेची हैं। खरीद-फरोख्त की रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है। पीड़ित ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed