{"_id":"65bbfb4e03583b13f1063a75","slug":"accused-of-molesting-a-minor-arrested-amethi-news-c-96-1-ame1002-112923-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 02 Feb 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 02 Feb 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। झाड़ फूंक के बहाने किशोरी को झाड़ियों में ले जाकर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मोहनगंज थाना क्षेत्र निवासी वाली नाबालिग (15) बीमार होने से अपनी बुआ के साथ अलाईपुर गांव निवासी राम अवध के पास तंत्र मंत्र व झाड़ फूंक करा रही थी। मंगलवार को बुआ के साथ झाड़ फूंक कराने गई 15 वर्षीय नाबालिग से तथाकथित तंत्रिक राम अवध ने झाड़ फूंक करने की बात कहकर कुछ दूर झाड़ियां में ले जा कर कोई पदार्थ खिलाकर बेहोश कर छेड़छाड़ की घटना का अंजाम देकर फरार हो गया था।
नाबालिग ने मामले की जानकारी दी तो परिजनों ने केस दर्ज कराया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अलाईपुर चौराहा, छीछा मोड़ के पास तांत्रिक राम अवध को गिरफ्तार कर लिया। एसओ धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर चालान कोर्ट भेजा गया है। पूरे मामले की जांच के बाद आरोप पत्र तैयार कर कोर्ट भेजा जाएगा।