फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Accused of demanding seven thousand in the name of Hadbrari

Amethi News: हदबरारी के नाम पर सात हजार मांगने का आरोप

Mon, 21 Aug 2023 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Accused of demanding seven thousand in the name of Hadbrari
सिंहपुर(अमेठी)। एसडीएम कोर्ट से हदबरारी का आदेश होने के बावजूद पैमाइश के लिए सात हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांग करने का आरोप राजस्व कर्मियों पर किसान ने लगाया है। पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

पूरे ठकुराइन मजरे पंहौंना गांव निवासी किसान रामसेवक ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर के साथ अफसरों को शिकायती पत्र दिया है। कहा है कि दो माह पूर्व एसडीएम कोर्ट में दाखिल वाद में उसकी जमीन की हदबरारी व मेड़बंदी करवाने का आदेश हुआ था। जिसकी नपाई की जिम्मेवारी राजस्व कर्मियों को सौंपी गई थी। आरोप लगाया कि अब उससे सात हजार रुपये सुविधा शुल्क की डिमांड की जा रही है। किसान ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर करते हुए कार्रवाई की मांग की है। नायब तहसीलदार अमीषा यादव ने बताया कि किसान को कब्जा दिलवा दिया गया है। वह फर्जी आरोप लगा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed