फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   accident two person dead

Amethi News: सड़क हादसों में बाइक सवार सहित दो की मौत

Sat, 10 Feb 2024 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 10 Feb 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
accident two person dead
शाहगढ़ (अमेठी)। गौरीगंज थाना क्षेत्र में बीते 24 घंटे में अलग-अलग हुए हादसों में बाइक चालक सहित दो की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।अन्नी बैजल गांव निवासी जितेंद्र यादव शुक्रवार की शाम को बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में अमेठी रोड पर असैदापुर के पास नहर के पास अमेठी से आ रही मैजिक ने उसे सामने से टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसकी मौत हो गई। कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

गौरीगंज थानाक्षेत्र के पूरे परमानंद मजरे बासूपुर निवासर संदीप कुमार अपनी मीरा के साथ बृहस्पतिवार को सुसराल पूरे लोकई मजरे सराय भागमानी जा रहा था। गौरीगंज से गुजरने वाले टांडा-बांदा हाईवे पर मिश्रौली के पास स्थित महिंद्रा ऑटो एजेंसी के पास ससुर राजबहादुर से मिलने के लिए बाइक खड़ी कर बात कर रहा था। इसी दौरान गुजर रही कार ने संदीप को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह रायबरेली में उसकी मौत हो गई। संदीप की मौत के बाद पत्नी मीरा देवी समेत परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। रायबरेली में पोस्टमॉर्टम के बाद शव देर रात तक घर पहुंचने की संभावना है। एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि अभी मामले की जानकारी नहीं है। यदि परिजन कोई तहरीर देते हैं तो केस दर्ज कर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed