फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A young man who fell from the train was hit by Vande Bharat train and died

Amethi News: ट्रेन से गिरा युवक वंदेभारत की चपेट में आया, मौत

Sun, 16 Mar 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 16 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A young man who fell from the train was hit by Vande Bharat train and died
मुसाफिरखाना (अमेठी)। इन्हौना के सराय गोपी निवासी नकछेद (22) शुक्रवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस से निहालगढ़ स्टेशन के पास गिर पड़े। जब तक वह संभल पाते, तब तक दूसरे ट्रैक से गुजर रही वंदेभारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार के मुताबिक नकछेद होली पर वाराणसी से घर आने के बाद बेगमपुरा एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास अचानक युवक ट्रेन से गिर पड़ा। अचेत हालत में वह ट्रैक पर पड़े थे। किसी की नजर उन पर पड़ती और बचाता, इसी बीच गुजर रही वंदेभारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


इससे मौके पर ही मौत हो गई। वंदेभारत एक्सप्रेस के चालक ने शिव नगर रेलवे स्टेशन पर घटना की सूचना दी। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। बताया कि नकछेद का शव रेलवे ट्रैक से हटाने के दौरान सुल्तानपुर जा रही मालगाड़ी को करीब एक घंटे तक रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed