{"_id":"683607582cd5bb22140a4884","slug":"a-young-man-got-electrocuted-in-a-house-under-construction-and-died-amethi-news-c-96-1-ame1002-141339-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निर्माणाधीन मकान में करंट की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निर्माणाधीन मकान में करंट की चपेट में आया युवक, मौत
Wed, 28 May 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 28 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। इलाके के निगोहा गांव में सोमवार रात तराई करते समय करंट की चपेट में आने से शिव प्रकाश (35) की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह निर्माणाधीन मकान में प्लास्टर की तराई कर रहा था।
रानीदेवी के मुताबिक सोमवार को बेटा शिव प्रकाश निर्माणाधीन मकान में प्लास्टर की तराई कर रहा था। इसी दौरान बिजली के तार से छूकर वह झुलस गया। शोर मचने पर बिजली आपूर्ति बंद कराई और बेटे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय ने बताया कि यह आकस्मिक घटना है। सूचना के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कमाऊ बेटे की मौत से टूटा परिवार
शिव प्रकाश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता हीरालाल की मृत्यु के बाद वही खेती कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। पत्नी मायावती, मां रानी देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पीछे एक बेटी और दो बेटे हैं।