{"_id":"687e8e0526c43ae54001d1b5","slug":"a-nine-year-old-boy-drowned-in-a-canal-and-died-amethi-news-c-96-1-ame1002-145140-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नहर में डूबा नौ साल का बालक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नहर में डूबा नौ साल का बालक, मौत
Tue, 22 Jul 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। जमुवारी गांव में सोमवार शाम शौच को गए बालक की नहर में डूबने से मौत हो गई। हादसा शाम करीब चार बजे गांव के किनारे बह रही औरंगाबाद माइनर पर हुआ। गांव निवासी नन्हेलाल का बेटा विवेक (9) तीन अन्य बच्चों के साथ शौच के लिए निकला था।
इसी दौरान वह नहर के किनारे पहुंचा, जहां उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया। साथ गए बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की गई। पुलिस को भी सूचना दी गई। करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने विवेक का शव नहर से बरामद कर लिया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएचओ मुसाफिरखाना विवेक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।