फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A balanced and nutritious diet is essential for staying healthy.

Amethi News: स्वस्थ रहने के लिए संतुलित व पौष्टिक भोजन जरूरी

Fri, 18 Sep 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 18 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
A balanced and nutritious diet is essential for staying healthy.
असैदापुर स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित
अमेठी सिटी। गौरीगंज के असैदापुर स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को कैंसर से बचाव, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डॉ. राजीव सौरव, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. श्रद्धा सिंह व जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना ने छात्राओं को अलग-अलग विषयों पर जानकारी दी। इस दौरान 10 छात्राओं का कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण भी कराया गया।
विज्ञापन


डॉ. राजीव सौरव ने कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि बीमारी की समय पर पहचान उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शरीर में लंबे समय तक बने रहने वाले किसी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य में परेशानी होने पर समय से चिकित्सकीय सलाह लेने की जरूरत है। डॉ. सीमा सिंह ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में स्वच्छ आदतों को अपनाना स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। हाथों की नियमित सफाई, साफ कपड़े पहनने और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। डॉ. श्रद्धा सिंह ने खानपान और स्वस्थ दिनचर्या पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने के लिए संतुलित और पौष्टिक भोजन लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित दिनचर्या अपनाने के साथ स्वास्थ्य में होने वाले बदलावों पर भी ध्यान देना जरूरी है। समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना ने छात्राओं को स्वास्थ्य संग अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्राओं ने चिकित्सकों से स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाया। इस दौरान प्रधानाचार्य गीता वर्मा, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. महेंद्र, डॉ. विश्व बहादुर सिंह, शिक्षिका अनूपा जायसवाल, वंदना सिंह, लवली मौर्य, राखी देवी, पूर्णिमा, सविता आदि मौजूद रहे।




छात्राओं ने पूछे सवाल, मिले जवाब
सवाल : कैंसर की पहचान कैसे होती है? कोमल सरोज, कक्षा 12
जवाब : शरीर में लगातार बने रहने वाले असामान्य लक्षणों की जांच चिकित्सक की सलाह से कराई जाती है।

सवाल : क्या कैंसर संक्रामक बीमारी है? नैना देवी कक्षा 12
जवाब : सामान्य तौर पर कैंसर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण की तरह नहीं फैलता।

सवाल : कैंसर से बचाव के लिए टीका क्यों लगाया जाता है? साधना, कक्षा 12
जवाब : कुछ संक्रमणों से बचाव करने वाले टीके संबंधित कैंसर का जोखिम कम करने में मदद करते हैं।

सवाल : स्वास्थ्य जांच कब करानी चाहिए? दीपशिखा, कक्षा 10
जवाब : किसी असामान्य लक्षण या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी पर चिकित्सक की सलाह के अनुसार जांच करानी चाहिए।

सवाल : रोजाना स्वस्थ रहने के लिए क्या करें? शिवानी, कक्षा 11
जवाब : संतुलित भोजन, स्वच्छता और नियमित दिनचर्या को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed