फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   953 patients got treatment for fever, cough and cold

Amethi News: बुखार, खांसी व जुकाम के 953 मरीजों ने कराया उपचार

Tue, 26 Aug 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 26 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
953 patients got treatment for fever, cough and cold
 जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 1236 मरीजों ने उपचार कराया। 171 मरीजों की टाइफाइड, मलेरिया व डेंगू की जांच की गई। बुखार, खांसी व सांस संबंधी मरीज अधिक आए। भीड़ के चलते मरीजों को इलाज कराने में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन




मौसम में बदलाव के कारण सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। गौरीगंज स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में 1236 नए मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें 953 मरीज बुखार, खांसी, जुकाम व ठंड लेकर बुखार से परेशान मिले। पैथोलॉजी में 248 मरीजों की जांच हुई। अस्पताल में तैनात फिजिशियन डॉ. अमित यादव सोमवार को अवकाश पर रहे।
विज्ञापन



इसके चलते फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय की ओपीडी में सबसे अधिक भीड़ रही। यहां पर मिले मरीज राजेश कुमार, आकांक्षा, राजकुमार, विनोद आदि ने बताया कि सुबह परचा काउंटर पर आधे घंटे लाइन लगानी पड़ी। यहां पर भीड़ अधिक होने से एक घंटे इंतजार के बाद चिकित्सक को दिखा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि मौसम के उतार-चढ़ाव से बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में पर्याप्त दवाएं हैं। हर मरीज की जांच और उपचार की व्यवस्था की गई है। कहा कि अगर एक सप्ताह से बुखार आ रहा है तो जांच कराकर दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed