फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   927 complaints pending on IGRS portal

आईजीआरएस पोर्टल पर 927 शिकायतें लंबित

Wed, 22 Jun 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
927 complaints pending on IGRS portal
गौरीगंज (अमेठी)। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में अफसर रुचि नहीं ले रहे हैं। बुधवार तक दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर 927 शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका है। ऑनलाइन समीक्षा के दौरान 93 अफसरों की ओर से निस्तारण में लापरवाही बरतने पर एडीएम न्यायिक ने नोटिस जारी किया है। तत्काल लंबित शिकायतों का निस्तारण करते हुए जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस, जनसुनवाई, थाना समाधान दिवस के साथ दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर जन शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था बनाई गई है। इतना ही नहीं शिकायत निस्तारण की समीक्षा करते हुए प्रति माह प्रदेश स्तर पर रैकिंग भी की जाती है। मई में मंडल में प्रथम स्थान के साथ प्रदेश में फरवरी में प्रथम स्थान मिला है। जून में भी जिले को शिकायत निस्तारण में प्रथम स्थान दिलाने की कवायद तेज हो गई।
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर प्रतिदिन ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित विश्वकर्मा समीक्षा करते हुए निस्तारण की प्रगति से जिला प्रशासन को अवगत कराते हैं। बुधवार को एडीएम न्यायिक ने पोर्टल पर समीक्षा की तो 93 अफसरों के पास 927 जनशिकायतें लंबित मिलीं। बड़ी संख्या में शिकायत लंबित होने तथा निस्तारण में अफसरों के डिफाल्टर होने पर वह नाराज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने सभी को नोटिस जारी कर पोर्टल पर लंबित शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर तत्काल निस्तारण करने के साथ शिकायतकर्ता से संतुष्टि प्रमाण पत्र प्राप्त कर पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। एडीएम ने पोर्टल पर लंबित शिकायत निस्तारित न होने तथा भविष्य में समय से शिकायत का निस्तारण न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

एडीएम न्यायिक राजकुमार दुबे ने बताया कि जन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण जिला प्रशासन व शासन की प्राथमिकता है। नियमित रूप से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की जांच की जाती है। पोर्टल पर निस्तारित शिकायतों की क्रॉस चेकिंग कराई जाती है। शिकायत निस्तारण में शिथिलता या फर्जी तरीके से निस्तारण की बात प्रकाश में आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। शिकायत निस्तारण में जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने के साथ शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed