फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   75 ration shops will be made model with six crore rupees

Amethi News: छह करोड़ रुपये से मॉडल बनेंगी राशन की 75 दुकानें

Fri, 11 Aug 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 11 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
75 ration shops will be made model with six crore rupees
अमेठी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना के तहत संचालित 75 कोटे की दुकानों को मॉडल के तौर संचालित किया जाएगा। प्रति दुकान के निर्माण पर मनरेगा से आठ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस पर छह करोड़ रुपये खर्च आएंगे। दुकान व जमीन चिन्हित होने के बाद सीडीओ ने अफसरों के साथ बैठक की। इन दुकानों का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इन दुकानों पर राशन के अलावा सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत जिले की 682 ग्राम पंचायतों में 765 कोटे की दुकान का संचालन हो रहा है। कोटे की दुकान से 276613 पात्र गृहस्थी तो 70370 अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति माह राशन वितरित किया जाता है।
विज्ञापन

डोर स्टेप डिलीवरी से राशन पहुंचाने में हो रही परेशानी को देखते हुए पूर्ति विभाग दुकानों को मार्ग के किनारे स्थापित करने की कोशिश में जुटा था। शासन ने ग्रामीणों को सुविधा देने के लिए कोटे की दुकानों को मॉडल दुकान के रूप में तैयार कर संचालित करने की योजना बनाई है। पहले चरण में जिले की 75 कोटे की दुकान का चयन हुआ है। चयनित दुकान का निर्माण मनरेगा से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ सान्या छाबड़ा से बृहस्पतिवार को अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में चयनित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की उचित दर दुकानों के निर्माण की कार्रवाई प्रस्तावित डिजाइन से पंचायत, मनरेगा व पूर्ति विभाग की निगरानी में होगा। चिन्हित जमीन पर 484 वर्ग फीट में संभागीय खाद्य नियंत्रक द्वारा प्रेरित मानचित्र दुकान के डिजाइन के अनुसार प्रस्तावित उचित दर दुकान का निर्माण एक वृहद कक्ष में किया जाएगा। दुकान के लिए स्थान तथा सीएससी (जनसेवा केंद्र) के लिए स्थान पृथक-पृथक तौर पर रहेगा।


इन गांवों में होगा मॉडल दुकान का निर्माण
तहसील अमेठी में गांव दरखा, बाहांपुर, महमूदपुर, महराजपुर, कटरा फूल कुंवर, रायपुर फुलवारी ब्लॉक संग्रामपुर के गांव पुन्नपुर, मधुपुर, उत्तरगांव, कसारा, सहजीपुर, रधईपुर ब्लॉक भेटुआ के गांव सरुवावां, मनीरामपुर, दलशाहपुर, कड़ेरगांव, शहरी व भेटुआ तथा ब्लॉक भादर के गांव पीपरपर, भेंवई, खरगपुर, टीकर माफी, बेधिकपुर, रायपुर में भूमि चिन्हित की गई है।
इसी तरह जगदीशपुर में कठौरा, जलालपुर तिवारी, सिधियांवा, गूंगेमऊगांव, नौडाड़, सरेसर शुकुलबाजार में मांझगांव, किशनी, संसारपुर, मखदुमपुरकलां, महोनापूरब, ऊंचगांव तथा मुसाफिरखाना में दादरा, बेसारापश्चिम, निजामुद्दीनपुर, भद्दौर कंजास ,पलियाचंदापुर में राशन दुकान निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की गई है। सिंहपुर में अहमदाबाद पिपरी, फत्तेपुर, इन्हौना, पेंडारा, पन्हौना, कोटवा तो तिलोई में तिलोई ग्राम पंचायत के साथ जनापुर, रामनगर, कोटवा, सेमरौता, मेढौना तथा बहादुरपुर में खरौली, पीढी, बहादुरपुर दक्षिणी, जायस, ओदारी, फतेहपुर मवइया व नगर पालिका परिषद जायस के मोलवी खुर्द में राशन की दुकान निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की गई है। जामो में अलीपुर, नीमी, सरमे, लोरिकपुर, नदियावा, घाटमपुर, राजामऊ, दखिनवारा, सूरतगढ़ व जनापुर तो शाहगढ़ में दक्खिनगांव, कौहार, शाहगढ़, लोहंगपुर, चिलबिली व किटियावां गांव का चयन हुआ है। गौरीगंज में भटगवां, इटौजापश्चिम, असैदापुर, पैगा, ऐठा, जेठौना व सरायभागमानी में मॉडल कोटे की दुकान का निर्माण होगा।

बनाया जा रहा प्रस्ताव
उपायुक्त मनरेगा एक सिंह ने बताया कि चिन्हित 75 कोटे की दुकानों को मॉडल बनाने के लिए प्रस्तावित मानचित्र के अनुसार निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव पर डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति से अनुमोदन प्राप्त कर मानक के अनुसार निर्माण कराया जाएगा।


जल्द शुरू होगा निर्माण
कोटे की दुकान को मॉडल बनाने का निर्देश सीडीओ सान्या छाबड़ा ने दिया है। बैठक में भी पंचायत, राजस्व, मनरेगा व पूर्ति विभाग को दुकान का निर्माण मानक के अनुसार पूरा कर संचालन करने का निर्देश दिया है। भूमि चिन्हित हो चुकी है। मनरेगा में आवंटित धनराशि से निर्माण किया जाएगा। दुकान का संचालन करा ग्रामीणों को राशन के साथ अन्य योजनाओं को लाभ दिलाया जाएगा।
नीलेश उत्पल- जिला पूर्ति अधिकारी अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed