फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   700 meter long line, still returned empty handed

Amethi News: 700 मीटर लंबी लाइन, फिर भी लौटे खाली हाथ

Tue, 07 Apr 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 07 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
700 meter long line, still returned empty handed
 अमेठी कस्बे में गैस सिलिंडर के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता। संवाद
अमेठी। कालाबाजारी के आरोप में प्रकाश गैस एजेंसी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद उपभोक्ताओं को सिलिंडर मुहैया कराने के लिए बनाई गई वैकल्पिक व्यवस्था सोमवार को धड़ाम हो गई। ककवा रोड स्थित देव मैरिज लॉन में गैस वितरण के दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 700 मीटर लंबी लाइन लगी रही। 2100 से अधिक सिलिंडर सड़क किनारे कतार में रखे थे। इसके बाद भी अधिकांश को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन



करीब एक माह से गैस सिलिंडर की किल्लत से परेशान उपभोक्ता सोमवार को सिलिंडर की आस में सुबह से पहुंचे। लोग लाइन में लग गए और घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे। शुरुआत में व्यवस्था सामान्य दिखी, लेकिन वितरण शुरू होते ही स्थिति बदल गई। काउंटर पर बताया गया कि केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को गैस दी जाएगी, जिनका नया डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) जारी होकर अन्य एजेंसियों में स्थानांतरित हो चुका है।
विज्ञापन


जिन उपभोक्ताओं की पहले से परची कटी थी, उन्हें सिलिंडर देने से मना कर दिया गया। यह जानकारी मिलते ही लाइन में लगे उपभोक्ता मायूस हो गए। घंटों इंतजार के बाद भी बड़ी संख्या में लोग बिना सिलिंडर लिए ही लौट गए। उपभोक्ताओं में इसे लेकर नाराजगी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



लाइन में लगवाया, नहीं दिया सिलिंडर
दोपहर करीब 12 बजे मैरिज लॉन के बाहर मिले रामलाल ने बताया कि सुबह से लाइन में खड़े हैं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि परची वालों को गैस नहीं मिलेगी। सीमा देवी ने कहा कि 10 दिन से गैस नहीं मिली है। घर में चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है, लेकिन यहां भी निराशा हाथ लगी। अखिलेश कुमार ने कहा कि यदि पहले ही स्पष्ट जानकारी दे दी जाती तो लोग घंटों लाइन में नहीं लगते। शिवकुमार ने सवाल उठाया कि जब पर्याप्त सिलिंडर मौजूद हैं तो वितरण क्यों नहीं किया जा रहा। वहीं रीना देवी ने कहा कि प्रशासन को पहले से व्यवस्था सही करनी चाहिए थी, जिससे लोगों को बार-बार परेशानी न उठानी पड़े।





तीन एजेंसियों से जोड़े गए उपभोक्ता
डीएसओ शशिकांत ने बताया कि प्रकाश गैस एजेंसी पर कार्रवाई के बाद उसके करीब 40 हजार उपभोक्ताओं को शशांक गैस एजेंसी रामगंज, शिवा शिखर संग्रामपुर और राजाराम गैस एजेंसी बारामासी से संबद्ध किया गया है। तीनों एजेंसियों को उपभोक्ताओं को नियमानुसार सिलिंडर वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं आ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed