फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   623 farmers are doing farming with the help of solar energy

Amethi News: सौर ऊर्जा की मदद से खेती कर रहे 623 किसान

Wed, 20 Aug 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 20 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
623 farmers are doing farming with the help of solar energy
अमेठी सिटी। सौर ऊर्जा की मदद से जिले के 623 किसान अच्छी खेती कर रहे हैं। कुसुम योजना के तहत अनुदान पर मिले सोलर पंप से फसलों की सिंचाई में लागत कम होने के साथ आमदनी बढ़ी है। किसानों को बिजली कटौती से छुटकारा मिला है। डीजल की खपत भी कम हुई है। पिछले तीन वित्तीय वर्ष से किसानों का रुझान सोलर पंप के प्रति बढ़ा है।
विज्ञापन




किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से सरकार की ओर से सोलर प्लांट से पंप संचालित करने की कुसुम योजना के तहत सोलर पंप प्रदान किए जा रहे हैं। बिजली संकट से किसानों को राहत देने के लिए सरकार अब उनके निजी ट्यूबवेल को भी सोलर प्लांट से जोड़ रही है। किसानों को दो एचपी से लेकर तीन एचपी एसी व डीसी और पांच एचपी से लेकर 10 एचपी तक एसी नलकूप पर अनुदान के तहत सोलर प्लांट मिल रहा है।
विज्ञापन



वित्तीय वर्ष 2016-17 में कुसुम योजना की शुरुआत हुई थी। इस वर्ष में 17 किसानों को सोलर पंप का लाभ मिला था। वर्ष 2017-18 में 20, वर्ष 2018-19 में 13, वर्ष 2019-20 में 36, वर्ष 2020-21 में 33 किसानों को सोलर पंप का लाभ मिला। वहीं वर्ष 2021-22 में एक भी किसान सोलर पंप से आच्छादित नहीं हो पाए। वर्ष 2022-23 में 205, वर्ष 2023-24 में 179 किसानों को लाभ मिला। वर्ष 2024-25 में जिले को 440 सोलर पंप का लक्ष्य मिला था, जिसमें 229 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। 120 किसानों ने टोकन मनी जमा करने संग कृषक अंश जमा कर सोलर पंप का लाभ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन





किसानों की बढ़ रही रुचि
जिला कृषि उपनिदेशक सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि सोलर पंप से किसानों की लागत कम होने के साथ उनकी आमदनी बढ़ी है। किसान अब योजना के तहत सोलर पंप लगवाने के लिए ज्यादा इच्छुक है। इस वर्ष का लक्ष्य अभी नहीं मिला है। अब तक 623 किसानों सोलर पंप से लाभान्वित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed