{"_id":"5f5a51c38ebc3e54bd28da45","slug":"54-new-corona-patient-in-amethi-amethi-news-lko539488912","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ व सात पुलिस कर्मी समेत 54 हुए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ व सात पुलिस कर्मी समेत 54 हुए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार सामुदायिक संक्रमण के रुप में तेज होती जा रही है। बुधवार रात मिली रिपोर्ट में सीओ गौरीगंज व छह पुलिस कर्मी समेत 54 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, जगदीशपुर के इंडोगल्फ कॉलोनी में सामुदायिक संक्रमण तेजी से फैल रहा है तो अकेले जगदीशपुर ब्लॉक क्षेत्र में 20 स्थानीय लोग बुधवार को संक्रमण की चपेट में आए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद जिले में जहां कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 503 हो गई वहीं अब तक 1,702 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
प्रवासी श्रमिकों के संक्रमित होने से जिले में पांच मई से शुरू कोरोना संक्रमण अब सामुदायिक संक्रमण का रुप ले चुका है। मंगलवार रात आई रिपोर्ट में मुसाफिरखाना के पिंडारा महाराज गांव में एक साथ 14 ग्रामीण व जगदीशपुर के इंडोगल्फ में दो दिन में आठ-आठ लोगों संक्रमित हो चुके हैं। चार दिनों में स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग स्थानों से 1,470 संभावित संक्रमित लोगों की आरटीपीसीआर, एंटीजन व टूॅनाट मशीन से कोविड-19 जांच कराई।
बुधवार रात आई रिपोर्ट में 1,381 के निगेटिव होने, 54 सैंपल लीक होने के साथ 54 के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट में गौरीगंज सीओ अर्पित कपूर के साथ फुरसतगंज व महिला थाने के दो-दो पुलिस कर्मी व पुलिस कार्यालय व कमरौली थाने का एक-एक सिपाही शामिल है। इतना ही नहीं जगदीशपुर के इंडोगल्फ कॉलोनी के आठ लोगों के साथ अलग-अलग गांव में 12 अन्य लोग भी कोरोना संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, जगदीशपुर ब्लॉक में 20, अमेठी व गौरीगंज ब्लॉक में दस-दस, जामो ब्लॉक में छह, सिंहपुर में दो, बहादुरपुर ब्लॉक में तीन तथा भादर व भेटुआ ब्लॉक में एक-एक स्थानीय नागरिक तो हैदरगढ़ निवासी एक व्यक्ति शामिल है। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मिले मरीजों की मांग व सुविधा के अनुसार उनके उपचार का प्रबंध अस्पताल/होम आइसोलेशन में कराते हुए संक्रमित क्षेत्र को सैनिटाइज करने के साथ ही पहले से गठित टीमों को सक्रिय होकर बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।
डीएम के निर्देश पर गठित टीमों ने बृहस्पतिवार से संक्रमित के संपर्क मेें आए लोगों की पहचान करने के साथ ही सीमा सील कर सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू किया है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 1,702 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 1,187 ठीक हो चुके हैं वर्तमान में 503 मरीज कोविड अस्पताल या होम आइसोलेट में हैं जिनका उपचार व निगरानी की जा रही है।