{"_id":"64fe070206c96d25890f47d3","slug":"50-km-from-the-drowned-child-search-by-steamer-till-amethi-news-c-96-1-ame1002-4875-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डूबे बालक की 50 किमी. तक स्टीमर से तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डूबे बालक की 50 किमी. तक स्टीमर से तलाश
Sun, 10 Sep 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के पूरे बढई गांव से गुजरने वाली गोमती नदी में पांच सितंबर को डूबे 12 वर्षीय बालक की तलाश की बागडोर रविवार की सुबह से एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) ने संभाली। टीम ने स्टीमर एवं उपकरणों की मदद से 50 किमी. तक नदी में तलाश की, लेकिन छह दिन बाद भी बालक का पता नहीं चला। पुलिस नदी में डूबे सुरेंद्र की तलाश के लिए गोताखोरों और नाव की मदद से लगातार सर्च अभियान चला रही है। शनिवार को ड्रोन कैमरे से मदद ली गई। लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार को एसडीआरएफ की 35वीं बटालियन के एसआई मेघराज सिंह के नेतृत्व में पहुंची 10 सदस्यीय टीम ने मोर्चा संभाला। टीम ने अपने साथ विभिन्न प्रकार के उपकरण, रस्सा, टार्च, जैकेट, स्टीमर के साथ तलाश शुरू की।
पहले दिन करीब 50 किलोमीटर तक संचालित सर्च अभियान के बावजूद बालक का पता नहीं चला। टीम के सहयोग में कोतवाल विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर मौजूद रहे। टीम का नेतृत्व कर रहे एसआई मेघराज सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर से लगभग पांच किमी दूर जमोरिया पुल तक खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को पुनः तलाश जारी रखने की बात कही।